The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • After UP minister Dinesh Khatik BJP MLA Bamba Lal Diwakar letter is viral accusing executive engineer

"अधिकारी फ़ोन नहीं उठाते" - दिनेश खटीक के बाद अब एक और BJP विधायक की चिट्ठी वायरल

उन्नाव के सफीपुर विधानसभा के बीजेपी विधायक बंबा लाल दिवाकर ने लिखा कि इंजीनियर ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया.

Advertisement
pic
21 जुलाई 2022 (अपडेटेड: 21 जुलाई 2022, 01:55 PM IST)
BJP MLA Bamba Lal Diwakar viral letter
उन्नाव के सफीपुर से विधायक बंबा लाल दिवाकर और उनकी वायरल चिट्ठी (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

यूपी सरकार के जलशक्ति विभाग में राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे के बाद अब एक बीजेपी विधायक की चिट्ठी वायरल हो रही है. इसमें विधायक के साथ बुरे बर्ताव और अपमानित किए जाने की बात लिखी गई है. बता दें कि दिनेश खटीक ने भी अपने इस्तीफे में आरोप लगाया था कि उन्हें दलित होने की वजह से सरकार में सम्मान नहीं मिलता. अब उन्नाव के सफीपुर विधानसभा के बीजेपी विधायक बंबा लाल दिवाकर ने एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर उनका फोन नहीं उठाने और फोन उठाने पर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

जनता की शिकायत पर फोन कर रहे थे विधायक

बीजेपी विधायक बंबा लाल दिवाकर का ये खत वायरल हो रहा है. जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी को लिखे पत्र में विधायक ने हसनगंज विद्युत वितरण खंड के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रजनीश चंद्र अनुरागी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. 

(लल्लनटॉप को और करीब से जानें)

विधायक ने लिखा है कि जनता से ट्रांसफॉर्मर खराब होने और बिजली नहीं आने की शिकायत मिलने पर वे एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक फोन करते रहे, लेकिन इंजीनियर ने फोन नहीं उठाया. विधायक के मुताबिक जब इंजीनियर ने उनका फोन उठाया, तब विधायक के प्रति उनका रवैया सही नहीं था.

BJP MLA Bamba Lal letter
विधायक का शिकायती पत्र 
विधायक की मांग- इंजीनियर का तबादल किया जाए

विधायक ने लिखा कि इंजीनियर ने उनसे कहा कि वे बार-बार फोन क्यों करते हैं और एक ही काम के लिए विधायक उन्हें बार-बार फोन न किया करें. विधायक ने इंजीनियर रजनीश चंद्र अनुरागी का ट्रांसफर करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की है. विधायक ने खत में लिखा,

क्षेत्र के जनप्रतिनिधि से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर द्वारा ऐसी भाषा का प्रयोग किया जाना अनुचित है. उन्होंने मेरे अधिकारों का हनन किया है. जनहित में इंजीनियर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करके दूसरी जगह ट्रांसफर किया जाना जरूरी है.

राज्यमंत्री ने भी लिखा था- अधिकारी सुनते नहीं

इससे पहले जलशक्ति विभाग में राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी में शिकायत की थी कि अधिकारी उनकी सुनते नहीं हैं. मंगलवार, 19 जुलाई की शाम दिनेश खटीक ने अपना इस्तीफा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजा था. दिनेश खटीक ने अपने इस्तीफे में विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया था कि वो उनकी बात नहीं सुनते. उनका फोन भी काट देते हैं.

ये भी पढ़ें- 'मैं दलित जाति का हूं...इसलिए भेदभाव हो रहा', योगी के मंत्री ने चिट्ठी में लिखकर इस्तीफा दे दिया!

वीडियो- दी लल्लनटॉप शो: योगी के मंत्री ने अमित शाह को इस्तीफा क्यों भेजा?

Advertisement

Advertisement

()