वैलेंटाइन स्ट्रासर अफ्रीका का सबसे कम उम्र का मिलिट्री रूलर था. सियरा लियोन का.29 अप्रैल 1992 को वो 25 साल की उम्र में पावर में आया था और चार साल काम किया. छहऔर मिलिट्री अफसर थे इनके साथ. जोसेफ सैदू मोमोह था का छह साल पुराना राज-काज समेटदिए. नेशनल रेडियो पर वैलेंटाइन स्ट्रासर बोले कि वो इस देश की बागडोर अपने हाथ लेरहे हैं.24 साल से जनता इनके पहले वालों से तंगाई थी. अब खुश हुई. जनता ने शुरू मेंइनका खूब स्वागत किया. काम भी ढ़ंग से शुरू हुआ. इनने मिलकर National ProvisionalRuling Council बनाया देश चलाने को. बात तो ये भी चलती कि ये चुनी हुई सरकार कोसत्ता दे देंगे. उस टाइम इनका फुल भौकाल था.काला चश्मा पहनकर घूमते, ब्लेजर चमकाते, अय्याशी करते. महंगी कार चमकाते. पर ज्यादादिन ये सब चला नहीं. सन 96 में वहां चुनाव हुए. इनके दिन जाते रहे. लड़ने चले थेलेकिन राष्ट्रपति का चुनाव हार गए. बस ये मानो मरे भर नहीं. बच-बचाकर गुएना भाग गए.यूएन से बात चली कि हमको पढने इंग्लैंड जाने दो. यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक में पढ़ेलेकिन प्रोटेस्ट होने लगे कि ये तानाशाह है. और लोगों को मारा है इसलिए पूरा पढ़ नपाया.अब हाथ में कुछ न था, वहां से गाम्बिया भागा. वहां कुछ लोगों ने उस पर हमला करदिया. उनके घर वालों को इसने 1992 में मारा था. गाम्बिया की सरकार ने भी उसको भगादिया. झक मारकर घर लौटना पड़ा.Buzzfeedअब वापिस वो सियरा लियोन में आकर रहता है. 49 साल का हो गया है. अगल-बगल के बालकउसकी खिल्ली उड़ाते हैं. उस पर पत्थर फेंकते हैं. शराब पीता है. फटेहाल रहता है.