अदनान सामी दर फेमस सिंगर हैं. ये भी आप जानते हैं कि बेसिकली अदनान सामीपाकिस्तानी मूल के हैं. ये भी आप जानते ही हैं कि पिछले साल ही उनको इंडियनसिटिज़नशिप मिली है. माने अदनान भारतीय हैं. तो जब इंडिया ने सर्जिकल स्ट्राइक की औरआतंकियों की ऐसी-तैसी की तो अदनान सामी ने ट्वीट करके सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफकी. प्रधानमंत्री मोदी और इंडियन आर्मी को बधाई भी दी. सामी ने ट्वीट के साथ#terrorism और #Salute का हैशटैग भी लगाया. बस फिर क्या था. सामी का ऐसा ट्वीटदेखते ही पाकिस्तानी ट्विटर वालों का दिमाग सटक गया और अदनाम सामी के खिलाफअनाप-शनाप लिखने लगे. फिर सामी पर इतने ट्वीट फेंकने लगे कि पाकिस्तान में ट्विटरपर Adnan Sami ट्रेंड करने लगा. इसी तरह अब्दुल गफ्फार ने लिखा, "कोई बात नहीं!बेचारे अदनान सामी के पास वहां रहने और कमाई करने के लिए चापलूसी करने के अलावा कोईऑप्शन भी नहीं है." कुछ लोगों ने तो सामी को गिरगिट तक कह डाला. वहां केट्विटराटियों का फ्रस्ट्रेशन उनके ट्वीट में दिख ही रहा है. इस ट्वीट नेपाकिस्तानियों की ले ही रखी थी, मौज. तभी सामी ने दूसरा ट्वीट दाग दिया . दूसरेट्वीट में सामी ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी और कहा कि जिस तरह मेरे ट्वीट परपाकिस्तानियों का रिएक्शन था, उससे लगता है कि वो लोग पाकिस्तान और टेररिस्ट को एकही समझते हैं. हालांकि, सामी के इंडियन फैंस ने उनके ट्वीट की तारीफ की. खूबरिट्वीट भए. फिलहाल अदनान सामी एक शो के लिए वाशिंगटन में हैं.-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है.--------------------------------------------------------------------------------