Video: प्रियंका बोलीं- 'भाई मैं आपकी फैन हो गई, योद्धा हो योद्धा'
'अडानी और अंबानी भी मेरे भाई को नहीं खरीद पाए'

कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) मंगलवार, 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) पहुंच गई. यूपी के गाजियाबाद (Ghaziabad) में यात्रा का स्वागत किया कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने. भाई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई वाली यात्रा के स्वागत समारोह में प्रियंका ने एक स्पीच दी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
गाजियाबाद में प्रियंका गांधी ने मंच पर खड़े होकर राहुल गांधी की तरफ इशारा किया और कहा,
'मेरे बड़े भाई इधर देखो… सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है, क्योंकि सत्ता का पूरा जोर लगाया गया तुम्हारी छवि को खराब करने के लिए. सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन तुम सच्चाई से पीछे नहीं हटे. एजेंसियां लगाई गईं, लेकिन तुम डरे नहीं. योद्धा हो, योद्धा… अडानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया, लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे.’
प्रियंका ने आगे कहा कि सरकार ने राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए हजार करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन राहुल सच्चाई से पीछे हटे नहीं.
राहुल गांधी की टीशर्ट पर बड़ी बात बोल दी!इस दौरान प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी की टीशर्ट पर भी बात की.
बोलीं,
नौ दिन के विश्राम के बाद शुरू हुई यात्रा'मोहब्बत की दुकान की फ्रेंचाइजी हर गली में खोलिए. समझ लीजिए जब तक भारत एक नहीं होगा, तब तक हमारे जमीनी मुद्दों पर बात नहीं होगी. जनता की मांग होनी चाहिए कि रोजगार और महंगाई सरीखे मुद्दों पर बात की जाए. लोग मुझसे पूछते हैं कि आपके भाई को ठंड नहीं लगती, वो एक टीशर्ट पहन कर चलते हैं... मैं उनसे कहती हूं कि उन्होंने सत्य का कवच पहना हुआ है. भगवान इनको सुरक्षित रखेगा.'
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नौ दिन के विश्राम के बाद मंगलवार को फिर शुरू हुई और उत्तर प्रदेश में दाखिल हो गई. दिल्ली से उत्तर प्रदेश के लिए यात्रा सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास जमुना बाजार से रवाना हुई और दोपहर को उत्तर प्रदेश के लोनी (गाजियाबाद) पहुंची. यूपी में एंट्री होने पर दिल्ली के कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं को यात्रा का ध्वज सौंपा.
वीडियो: राहुल गांधी बोले- BJP-RSS गुरु हैं, तो हिमंता बिस्वा सरमा ने उलटा तंज कस दिया

