बिहार के सुपौल जिले में एक एसिड अटैक (Acid Attack) की वारदात सामने आई है. यहांपति-पत्नी के बीच घरेलू झगड़े के दौरान पति ने पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया.गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस आरोपी पति कितलाश कर रही है. एसिड अटैक में महिला के अलावा दो और लोग भी घायल हुए हैं. क्या हैपूरा मामला? आजतक के सुजीत झा के मुताबिक सुपौल के पीपरा थाना के त्रिवेणीगंज इलाकेमें रहने वाले पति-पत्नी के बीच सोमवार, 10 जनवरी को झगड़ा हो गया. इस दौरान पतिइतना गुस्सा हो गया कि उसने बाथरूम में रखी एसिड की बोतल उठाकर अपनी पत्नी के ऊपरउड़ेल दी. महिला जोर-जोर से चीखने लगी, पूरे कमरे में जलने की बदबू फैल गई. चीखपुकार सुनकर पड़ोसी मदद के लिए दौड़े, इस दौरान महिला को बचाने आई एक पडोसी महिला औरउसका बेटा भी तेजाब से घायल हो गए. एसिड से झुलसे तीनों लोगों को इलाज के लिएसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा (पीएचसी) में भर्ती कराया गया है.पिपरा थाना, जिला सुपौल, बिहारपीएचसी के डॉक्टर आशीष रंजन ने आजतक को जानकारी देते हुए बताया कि घरेलु विवाद मेंएसिड अटैक का मामला सामने आया है. घायलों में दो महिला और एक युवक शामिल है.प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें शहर के सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. इसघटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी पति को पकड़ने के लिएछापेमारी शुरू कर दी है.