The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ab de villiers enjoying tea image viral on social media t20 semifinal

इंडिया-इंग्लैंड सेमीफाइनल के दिन एबी डिविलियर्स की ये फ़ोटो वायरल हो गई!

डिविलियर्स की फ़ोटो पर बहुत बहस हो रही है!

Advertisement
ab de villiers having tea pic viral
एबी डिविलियर्स की वायरल तस्वीरें. (साभार- सोशल मीडिया)
pic
दुष्यंत कुमार
10 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 10 नवंबर 2022, 03:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

जिस दिन सब लोग इंडिया और इंग्लैंड के बीच T20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल (T20 World Cup Semifinal) मैच से जूझा हुआ था, उस समय साउथ अफ्रीका के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कुछ आंखें चुरा लीं. अपनी एक तस्वीर से. इसमें दिख रही उनकी ‘सादगी’ ने लोगों का दिल जीत लिया है. हालांकि कुछ लोग इस तारीफ पर सवाल भी उठा रहे हैं.

एबी डिविलियर्स ने फिर जीता दिल!

देश में जब इंग्लैंड और भारत के बीच हो रहे विश्व कप सेमीफाइनल की गरमागरम चर्चा चल रही थी, उसी वक्त चाय पीते एबी डिविलियर्स की तस्वीर वायरल हो गई है. वो इस समय भारत में ही हैं. अपने साथियों के साथ भारत भ्रमण पर हैं. सोशल मीडिया वाले दावा कर रहे हैं कि इस समय एबी डिविलियर्स महाराष्ट्र में हैं. सफर के बीच उन्होंने एक दुकान पर चाय की चुस्की ली होगी. वो दुकान के अंदर नहीं गए थे. उसकी सीढ़ियों पर बैठकर चाय का गरम जायका लेते नजर आए. कुछ लोगों ने उनकी तस्वीरें ले लीं जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जबर्दस्त वायरल हैं. एक यहां देखिए.

Image embed

एक खिलाड़ी के तौर पर एबी डिविलियर्स पहले ही भारत में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि प्रशंसकों ने उन्हें भारतीय खिलाड़ियों से कम प्यार नहीं दिया है. लोग ‘मिस्टर 360’ की दबंग बल्लेबाजी के तो दीवाने हैं ही, उनकी सादगी और नम्रता के भी कायल हैं.

बालकृष्णन बोटापट्टी नाम के ट्विटर यूजर डिविलियर्स की तस्वीर पर लिखते हैं,

Image embed
Image embed

महेश नाम के यूजर ने मजाक में कहा,

Image embed
Image embed

हालांकि कुछ लोगों ने इस बात पर हैरानी भी जताई कि लोग डिविलियर्स के लोकल टी स्टॉल पर चाय पीने भर से इतने उत्साहित क्यों हो रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसा करने में कुछ भी खास नहीं है जिस पर लोग कसीदा-गोई पर उतर आए हैं.

Image embed

वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाते हुए ये भी कहा कि डिविलियर्स की ये तस्वीर भारत की ही नहीं है. उन्हें शक है कि जिस दुकान पर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने चाय पी, वो नाइजीरिया में हो सकती है.

Image embed

हालांकि ये संदेह गलत है. दुकान तो भारत की ही है. यजदानी बेकरी नाम है इसका. ये एक ईरानी कैफे है जिसे 1950 में मुंबई में बनाया गया था. काफी मशहूर है. लोग दूर-दूर से यहां खाने-पीने आते हैं. जोमैटो, स्विगी जैसे ऐप के जरिये यहां ऑर्डर भी देते हैं. सो दुकान तो पक्का हिंदुस्तान की सरजमीं पर है.

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचते ही बोला, भारत के खिलाफ खेलना चाहेंगे

Advertisement

Advertisement

()