AAP कांग्रेस की चिक-चिक के बीच केजरीवाल ने साफ-साफ बताया 'INDIA' की बैठक में जाएंगे या नहीं
दिल्ली में कांग्रेस और AAP के गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं के काफी तीखे बयान आए, कांग्रेस की अलका लांबा ने जब पार्टी की मीटिंग में हुए डिस्कसन के बारे में बाहर बताया तो AAP नेता नाराज हो गए!

2024 लोकसभा चुनाव में BJP का मुकाबला करने के लिए 26 विपक्षी दलों ने 18 जुलाई को INDIA गठबंधन बनाया था. गठबंधन बनने के करीब एक महीने बाद ही इसमें खींचतान शुरू हो गई. महाराष्ट्र में जहां अजित-शरद पवार की सीक्रेट मीटिंग को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. वहीं, दिल्ली कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ जाने पर सवाल उठा दिए. फिर दोनों पार्टी के नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इसके बाद आशंका जताई जाने लगी कि अब शायद AAP के नेता INDIA गठबंधन की अगली बैठक में शामिल न हों. लेकिन, अब अरविंद केजरीवाल ने इस आशंका को ख़ारिज किया है.साफ़ कर दिया है कि वो मुंबई में होने वाली मीटिंग में शामिल होंगे या नहीं?
INDIA गठबंधन की अगली बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होनी है. सोमवार, 21 अगस्त को अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा,
दिल्ली में कांग्रेस और AAP में अचानक क्या हुआ?‘हम मुंबई जाएंगे और उस मीटिंग के परिणामों के बारे में आपको जानकारी दी जाएगी.’
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सियासी घमासान कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा के बयान से शुरू हुआ. दरअसल, बीते हफ्ते दिल्ली कांग्रेस की एक बैठक बुलाई गई थी. बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया सहित कई बड़े नेता मौजूद थे. बैठक के बाद अलका लांबा ने बताया कि बैठक में दिल्ली में संगठन को मजबूत करने और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा हुई.
उनके मुताबिक बैठक में करीब 40 नेताओं ने अपनी बात रखी. तीन घंटे चली बैठक में फैसला हुआ है कि पार्टी दिल्ली की सभी संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उनके अनुसार मीटिंग में कहा गया कि चुनाव में सात महीने हैं और दिल्ली में सात लोकसभा सीटें हैं. नेताओं को आज से ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाना है. अलका के मुताबिक संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे सभी निभाएंगे.
बैठक के बाद कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करके एकजुट होकर लड़ेगी.
आगे बोले,
फिर AAP का जवाब आया'हमने आम आदमी पार्टी की या गठबंधन की कोई चर्चा नहीं की. हमने पोल खोल यात्रा से लेकर हर एक कोशिश की है कि अरविंद केजरीवाल सरकार की नीतियों को एक्सपोज करें. शराब घोटाले से लेकर तमाम कार्रवाई हम लोगों की शिकायतों पर हुई है. 2024 में हम चुनाव जीतेंगे और 2025 में अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम नहीं होंगे, हमारी यह पूरी कोशिश रहेगी.'
अलका लांबा और कांग्रेस के अन्य नेताओं के बयान पर आम आदमी पार्टी नाराज हो गई. AAP ने यहां तक कह दिया कि अगर कांग्रेस ने तय कर लिया है कि दिल्ली में गठबंधन नहीं करना है तो INDIA गठबंधन की बैठक में जाने का कोई मतलब नहीं है. AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘मैंने अलका लांबा का बयान सुना, अगर वे (कांग्रेस) दिल्ली में गठबंधन नहीं करते, तो INDIA गठबंधन में जाने का कोई मतलब नहीं है, यह समय की बर्बादी है. हमारी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि INDIA गठबंधन की अगली बैठक में शामिल होना है या नहीं.’
वीडियो: 'प्रतिनिधि अनपढ़ नहीं..' टीचर करण सांगवान की नौकरी पर क्या बोले केजरीवाल, अनएकेडमी का ये जवाब

