'ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान' के पिटने के बाद आमिर खान अब लाल सिंह चड्ढा बना रहे हैं
ये एक धांसू हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है. जिसमें आमिर सरदार का रोल करने वाले हैं.
Advertisement

एक तरफ आमिर खान हैं. दूसरी तरफ फिल्म 'फ़ॉरेस्ट गंप'
का एक दृश्य है जिसमें एक्टर टॉम हैंक्स नज़र आ रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
14 मार्च 2019 को अपने बर्थडे वाले दिन आमिर खान ने मीडिया के साथ अपना 54वां जन्मदिन मनाया और अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट भी कर दी. उनके फैंस को मुबारक हो! फिल्म का नाम है 'लाल सिंह चड्ढा'. ये 6 ऑस्कर जीत चुकी हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गम्प' (1994) की ऑफिशियल हिंदी रीमेक होगी. इसमें मशहूर एक्टर टॉम हैंक्स ने लीड रोल किया था. इस फिल्म के ऑफिशयिल राइट्स आमिर खान और वायकॉम ने खरीद लिए हैं. आइए बताते हैं आपको कि आमिर ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में और क्या-क्या बताया है.
'फॉरेस्ट गंप' 1986 में आई विंस्टन ग्रूम के नॉवेल 'फॉरेस्ट गंप' पर बेस्ड है. इसका स्क्रीनप्ले भी उसी से एडॉप्ट किया गया था. इस फिल्म ने 6 अकैडमी अवार्ड (ऑस्कर) जीते थे- बेस्ट फ़िल्म, स्क्रीनप्ले (एडॉप्टेड), डायरेक्टर, एक्टर, विज़ुअल इफ़ेक्ट्स, एडिटिंग. ऑस्कर के अलावा भी इस फ़िल्म ने देश विदेश में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड्स जीते थे. बाकी आमिर के और क्या-क्या कारण हो सकते हैं इस फिल्म का रीमेक बनाने में, वो आप यहां क्लिक कर के पढ़ सकते हैं.
Video- दिव्या भारती, आमिर खान और सलमान खान का वो किस्सा जो आप नहीं जानते होंगे
सबसे पहले आमिर ने मीडिया से बात करते हुए कहा-IT'S OFFICIAL... Aamir Khan announces his next film on his birthday today... Aamir in and as #LalSinghChaddha... Directed by Advait Chandan [director of #SecretSuperstar]... Written by Atul Kulkarni... Produced by Aamir Khan Productions... Viacom18 presentation.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 14, 2019
मेरी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है. वायाकॉम और आमिर खान प्रोडक्शंस मिलकर इसे बना रहे हैं. हमने पैरामाउंट्स से इसके राइट्स खरीदे हैं. ये फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का ऑफिशियल रीमेक है."आगे बात करते हुए आमिर ने बताया-
मुझे हमेशा से 'फ़ॉरेस्ट गंप' की स्क्रिप्ट से बहुत प्यार है. उसके कैरक्टर की स्टोरी बेहतरीन है. जिंदगी पर भरोसा बढ़ाने और फील-गुड करवाने वाली फिल्म है."इसके अलावा आमिर ने फिल्म से जुड़ी कुछ और डिटेल्स शेयर करते हुए कहा कि - #1. फिल्म में वो सरदार का रोल प्ले करेंगे. पगड़ी पहने हुए दिखाई देंगे और 20 किलो वजन कम करेंगे. #2. फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है. आमिर, 6 महीने तक अपने रोल की तैयारी करने के बाद अक्टूबर में शूटिंग स्टार्ट करेंगे. #3. फिल्म की कास्टिंग अभी चल रही है. रिलीज़ डेट फाइनल नहीं हुई है. लेकिन उम्मीद है कि 2020 में सिनेमाघरों में लग जाएगी. #4. इसकी कहानी हिंदी और मराठी सिनेमा के उम्दा एक्टर अतुल कुलकर्णी लिख रहे हैं. वही अतुल कुलकर्णी जिन्हें आप 'चांदनी बार', 'रंग दे बसंती' और 'रईस' जैसी फिल्मों में देख चुके हैं. #5. इसे 'सीक्रेट सुपरस्टार' के डायरेक्टर अद्वैत चंदन डायरेक्ट करने वाले हैं.
अब बात फ़ॉरेस्ट गंप की
'फॉरेस्ट गंप' साल 1994 में आई थी. ये 'फ़ॉरेस्ट गंप' नाम के एक लड़के की कहानी है. जिसकी लाइफ की जर्नी हमें फिल्म में देखने को मिलती है. फॉरेस्ट बचपन में ठीक से चल नहीं पाता और साथ ही मंदबुद्धि होने के चलते उसकी पढ़ाई भी ढंग से नहीं हो पाती थी. उसे सिर्फ दौड़ना आता है. अपनी इसी खासियत की वजह से वो तमाम खामियों के बावज़ूद वो ऊपर उठता चला है. साथ ही इसमें एक स्वीट सी लव स्टोरी भी है.
'फॉरेस्ट गंप' 1986 में आई विंस्टन ग्रूम के नॉवेल 'फॉरेस्ट गंप' पर बेस्ड है. इसका स्क्रीनप्ले भी उसी से एडॉप्ट किया गया था. इस फिल्म ने 6 अकैडमी अवार्ड (ऑस्कर) जीते थे- बेस्ट फ़िल्म, स्क्रीनप्ले (एडॉप्टेड), डायरेक्टर, एक्टर, विज़ुअल इफ़ेक्ट्स, एडिटिंग. ऑस्कर के अलावा भी इस फ़िल्म ने देश विदेश में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड्स जीते थे. बाकी आमिर के और क्या-क्या कारण हो सकते हैं इस फिल्म का रीमेक बनाने में, वो आप यहां क्लिक कर के पढ़ सकते हैं.
Video- दिव्या भारती, आमिर खान और सलमान खान का वो किस्सा जो आप नहीं जानते होंगे

