The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • A woman ordered an electric toothbrush from Amazon but received MDH masala instead

साल भर से लगातार इलेक्ट्रिक सामान की जगह भेज देता है चाट मसाला, अमेजॉन पर तगड़ा ठग लिया!

कई लोगों को चाट मसाला भेज दिया, खूब कंप्लेन हुईं, पर कार्रवाई नहीं!

Advertisement
received masala instead of electric toothbrush
यूजर ने ऑर्डर का स्क्रीनशॉट और डिलीवर हुए मसाले की तस्वीर शेयर की (फोटो: @badassflowerbby)
pic
सुरभि गुप्ता
15 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 15 फ़रवरी 2023, 08:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

एक कस्टमर ने अमेजॉन (Amazon) के जरिए इलेक्ट्रिक ब्रश ऑर्डर किया था. लगभग 12 हजार का. जब घर पर इस ऑर्डर की डिलीवरी हुई, तो खोला पैकेट, निकला चाट मसाला. जी हां, MDH चंकी चाट मसाला. वही 'असली मसाले सच-सच' वाला. ये पूरा मामला ट्विटर पर शेयर किया गया है. 

@badassflowerbby ट्विटर यूजर ने हाल ही में ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी मां ने 12 हजार का Oral-B इलेक्ट्रिक टूथब्रश ऑर्डर किया था. लेकिन, उन्हें टूथब्रश की बजाए MDH चाट मसाले के चार बॉक्स डिलीवर हुए.

यूजर ने इलेक्ट्रिक ट्रूथ ब्रश के सेलर पर एक्शन लेने की बात कहते हुए ट्वीट किया,

Embed
Embed

यूजर ने बताया कि उनकी मां ने पेमेंट के लिए कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुना था. जब उनकी मां ने पैकेट पकड़ा, तब उन्हें पैकेट कुछ हल्का लगा. इसलिए उन्होंने डिलीवरी करने वाले को कैश देने से पहले ही पैकेट खोल लिया था. लेकिन इस सेलर के रिव्यू के मुताबिक जिन लोगों ने पहले ही ऑनलाइन पेमेंट किया था, वो इतने किस्मत वाले नहीं थे.

अमेजॉन पर MEPLTD के कई और कस्टमर्स ने अपने फीडबैक में यही शिकायत की है. यूजर ने कस्टमर्स के फीडबैक का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसमें कई लोगों ने इलेक्ट्रिक टूथ ब्रश की बजाए चाट मसाला डिलीवर किए जाने की शिकायत की है.

यूजर ने आगे ट्वीट कर बताया, 

Embed
Embed
Embed

अमेजॉन को टैग करते हुए यूजर ने लिखा कि ये बेहद बुरा है कि आपने एक साल से भी ज्यादा वक्त से उस सेलर को अपने प्लेटफॉर्म पर जगह दे रखी है. जबकि पिछले 1 साल में दर्जनों ग्राहकों ने इसकी शिकायत की है. यूजर ने अमेजॉन से जल्द से जल्द कुछ करने की बात कही है.

वीडियो: ऑनलाइन Iphone 13 ऑर्डर किया, खुशखबरी मिल गई

Advertisement

Advertisement

()