The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • A BTech student was arrested for filming inside women’s washroom of the college

कॉलेज के टॉयलेट में लड़किओं के वीडियो बनाता था, पकड़ा गया तो बोला- '...जान से मार दूंगा'

पुलिस को आरोपी छात्र के मोबाइल से 7-8 वीडियो मिले हैं. जिन्हें उसने कथित रूप से बाथरूम में रिकॉर्ड किया था. उनकी जांच की जा रही है. आरोपी का मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement
Student protest in college after the incident (photo-India Today)
कॉलेज के गर्ल्स टॉयलेट में वीडियो बनाने पर बवाल (फोटो-इंडिया टुडे)
pic
निहारिका यादव
21 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 06:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कॉलेज के छात्र को गर्ल्स टॉयलेट का वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया है. घटना के बाद कॉलेज कैंपस में भारी संख्या में छात्र इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है.

इंडिया टुडे के सगाय राज की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना बेंगलुरु के कुम्बलगोडु इलाके में स्थित एक प्राइवेट कॉलेज की है. शुक्रवार 20 सितंबर को कॉलेज के एक 21 साल के कंप्यूटर साइंस के छात्र को अरेस्ट किया गया है. उस पर आरोप है कि उसने कॉलेज के बाथरूम में मोबाइल फोन से लड़कियों का वीडियो बनाया. जैसे ही छात्राओं ने उसे ऐसा करते देखा, वो तुरंत आरोपी छात्र को पकड़ कर प्रिंसिपल के पास ले गईं. मामले की जानकारी होते ही अन्य छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में भारी विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के चलते कॉलेज में क्लासेज स्थगित कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें -  हिडेन कैमरे का कैसे पता लगाएं? होटल का कमरा हो या बाथरूम इन तरीकों का इस्तेमाल जरूर करें

रिपोर्ट में शिकायतकर्ता के हवाले से आरोपी छात्र पर धमकी देने का आरोप भी लगा है. शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी छात्र कई दिनों से ऐसी हरकत कर रहा था. वह चोरी से बाथरूम में वीडियो बना रहा था. हालांकि, जब उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी. साथ ही उस पर वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने का भी आरोप है.

कॉलेज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोपी छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी. पुलिस ने आरोपी छात्र के मोबाइल को चेक किया. जिससे 7-8 वीडियो मिले हैं. जिन्हें उसने कथित रूप से बाथरूम में रिकॉर्ड किया गया था. इनकी जांच की जा रही है. आरोपी का मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है.  
 

वीडियो: लैपटॉप और कमोड फटने की तस्वीरों को लेबनान ब्लास्ट का बताया जा रहा है, पड़ताल में कुछ और ही निकला

Advertisement

Advertisement

()