The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • A backward caste man was forced to shave his mustache because he used Singh surname in Gujarat

सिंह सरनेम लगाने पर युवक की मूंछें कटवाई, वीडियो बनाकर वायरल किया

गुजरात के बनासकांठा में जातीय उत्पीड़न का मामला.

Advertisement
pic
1 जून 2018 (अपडेटेड: 1 जून 2018, 05:49 AM IST)
Img The Lallantop
सिंह सरनेम लगाने पर युवक को मूंछें काटने पर मजबूर कर दिया.
Quick AI Highlights
Click here to view more
गुजरात के बनासकांठा जिले में "सिंह" सरनेम लगाने पर एक युवक की मूंछें मुंडवाने का मामला सामने आया है.
यहां के पालनपुर के माणका गांव में कोली-ठाकोर जाति से संबध रखने वाले 23 वर्षीय रंजीत ने अपने भतीजे के मुंडन के कार्ड में नाम के साथ सिंह सरनेम लगाया. सिंह सरनेम इस इलाके के क्षत्रिय समुदाय के लोग लगाते आए हैं. ठाकोर जाति यहां अपने नाम के बाद जी ठाकोर सरनेम लगाती रही है.
जब इस कार्ड में सिंह सरनेम लिखने के बारे में पास के गांव गोढ़ के क्षत्रिय-राजपूत समुदाय के लोगों को पता चला तो 27 मई को कुछ लोगों ने रंजीत को अगवा कर लिया. ये लोग रंजीत को एक सुनसान जगह ले गए. वहां उससे माफी मांगने अपनी मूंछें साफ करने को कहा.
इस इनविटेशन कार्ड पर सिंह लिखने से हुआ विवाद.
इस इनविटेशन कार्ड पर सिंह लिखने से हुआ विवाद.

इन लोगों को ने इस घटना का वीडियो भी बनाया. इस वीडियो में रंजीत रेजर से अपनी मूंछें साफ करता और इन लोगों से माफी मांगता दिखाई दे रहा है. यह वीडियो इलाके में वायरल हो गया. घटना का वीडियो-
गुजरात के बनासकांठा में बड़ी जाति के नाम पर जुल्म करने वाले ये कौन हैं? l The Lallantop
गुजरात के बनासकांठा में बड़ी जाति के नाम पर जुल्म करने वाले ये कौन हैं?
Posted by The Lallantop
on Thursday, May 31, 2018
इसके बाद रंजीत ने चार लोगों के खिलाफ पालनपुर तालुका थाने में नामजद शिकायत दर्ज करवाई. इसपर पुलिस ने मयूरसिंह डाभी और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है.
पुलिस अधीक्षक नीरज बड़गुर्जर ने कहा,
"मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कार्यवाई कर रही है. सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. यह दो समुदायों में विवाद फैलाने की कोशिश है. पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर है. वीडियो को वायरल करने वाले लोगों पर भी कार्यवाई की जायेगी."
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

इस घटना के बाद ठाकोर समुदाय के लोगों में आक्रोश है. ठाकोर समाज के लोगों ने मीटिंग कर इस घटना का विरोध दर्ज करवाया.
ठाकोर समुदाय के लोगों ने मीटिंग कर घटना का विरोध दर्ज करवाया.
ठाकोर समुदाय के लोगों ने मीटिंग कर घटना का विरोध दर्ज करवाया.

पिछले कुछ दिनों में गुजरात में जाति की वजह से विवाद की बहुत सी घटनाएं सामने आई हैं. गांधीनगर के पास ही दो अलग-अलग घटनाओं में दलित समुदाय के दो लोगों को मूंछ रखने के कारण राजपूत समाज के लोगों ने पीटा था. दलित उत्पीड़न गुजरात चुनाव में भी बड़ा मुद्दा रहा था. फिर भी ऐसी घटनाओं में कमी नहीं आई है.


ये भी पढ़ें- दलित दूल्हे को दुल्हन के भाई ने मार डाला, केरल पुलिस ने कहा - हम CM दौरे में बिज़ी हैं
लड़की की शादी में मेहमानों को पानी तक नहीं पिला पाया ये परिवार!
पड़ताल : क्या दलित होने की वजह से मंदिर में घुसने से रोक दिए गए थे राष्ट्रपति कोविंद?
एक दलित जब 2018 में अगड़ी जाति के 'पेटेंट' वाला सरनेम लगा ले, तो क्या होता है
गुजरात में कूड़ा बीनने की बात पर एक दलित को पीट-पीटकर मार डाला
देखें वीडियो- क्या है SC ST ऐक्ट, जिसमें बदलाव पर भारत बंद हुआ और कई लोग मारे गए?

Advertisement

Advertisement

()