सहवाग ने जिन्हें सुपरवुमन बताया था, उन दादी की कहानी बहुत दुख भरी है
बुजुर्ग महिला की टाइपिंग स्पीड का वीडियो देखकर सहवाग हैरान हो गए थे. अब इनके बारे में पूरा पता चला है.

लोन चुकाने के लिए टाइपिंग करती हैं वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट से लक्ष्मी बाई के बारे में थोड़ा ही मालूम चला था. अब उनका बाकी किस्सा आया है. कि इस उम्र में भी उन्हें इतना काम क्यों करना पड़ रहा है. उनकी बेटी का ऐक्सिडेंट हो गया था. बेटी का इलाज कराने के लिए उन्होंने कर्ज लिया. वो चुकाने और घर चलाने की जिम्मेदारी अब लक्ष्मी बाई पर ही आ गई. इसीलिए वो टाइपिंग करती हैं. ताकि कर्ज चुकाने के लिए पैसा जोड़ सकें. उन्होंने लोगों से मदद भी मांगी है. ताकि वो लोन चुकाने के साथ-साथ अपने लिए एक घर का भी इंतजाम कर सकें. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा-I do this to repay loans I took after my daughter met with an accident. I can't beg. I got this job with help of then DC Raghvendra Singh & SDM Bhavana Vilambe.Felt good that Virender Singh shared my video. Need help to repay the loans & get a permanent house: Lakshmi Bai #Sehore pic.twitter.com/c9j48nr57b
— ANI (@ANI) June 15, 2018
जब मेरी बेटी का ऐक्सिडेंट हुआ, तो इलाज के लिए मुझे लोन लेना पड़ा. मुझे वो लोन चुकाना है. मैं भीख तो मांग नहीं सकती. सो ये काम कर रही हूं. DC राघवेंद्र सिंह और SDM भावना विलंबे की मदद से मुझे ये काम मिला है. वीरेंद्र सिंह (सहवाग) ने मेरा विडियो शेयर किया. मुझे खुशी हुई. मुझे कर्ज चुकाने में मदद चाहिए. और एक अपना घर भी चाहिए.
वीरेंद्र सहवाग ने लक्ष्मी बाई का विडियो शेयर करते हुए लिखा था-#WATCH: Lakshmi Bai, a 72-year-old woman in #MadhyaPradesh's Sehore, earns a livelihood by typing documents on a typewriter in front of the District Collectorate. Cricketer Virender Singh shared a video of her on Twitter & called her a 'superwoman' pic.twitter.com/mNCQNAJCVW
— ANI (@ANI) June 15, 2018
ये मेरे लिए सुपरवुमन हैं. ये मध्य प्रदेश के सिहोर में रहती हैं. युवा चाहें, तो इनसे काफी कुछ सीख सकते हैं. न केवल टाइपिंग की इतनी तेजी, बल्कि ये जज्बा भी कि कोई काम छोटा नहीं होता और सीखने-काम करने के लिए उम्र की कोई सीमा तय नहीं होती. प्रणाम.
A superwoman for me. She lives in Sehore in MP and the youth have so much to learn from her. Not just speed, but the spirit and a lesson that no work is small and no age is big enough to learn and work. Pranam ! pic.twitter.com/n63IcpBRSH
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 12, 2018
ये भी पढ़ें: कौन है ये वन मैन बैंड, जो पांच बाजे एक साथ बजाता है? फिटनेस चैलेंज की ये चूक देख लें तो मोदी जी शर्मिंदा हो जाएंगे! न सलमान से मिलना, न ये फेम...डांसर अंकल का असली सपना तो अब पूरा हुआ है 'चाय पी लो!' वाली आंटी को वो काम मिल गया है जो कभी सचिन तेंदुलकर कर रहे थे वीरेंद्र सहवाग और रणदीप हुड्डा हमारे हीरो थे, अब ट्विटर पर गुंडों के साथ खड़े हो गए जानिए सहवाग ने अपने ट्वीट्स से कितने पैसे बना लिए रणबीर कपूर जिम जाने के लिए जो काला पजामा पहनते हैं वो कितने का है? सहवाग ने लिखकर लिया था गांगुली से कि टीम से ड्रॉप नहीं करोगे वो दिन जब सहवाग ने दिल्ली के लड़के से किया वादा पाकिस्तान जाकर पूरा किया था
पारले-जी बिस्कुट के कवर पर नज़र आने वाली बच्ची कौन है और आजकल क्या कर रही है?

