The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 90-Year-Old Norma With Uterine Cancer Chooses Road Trip With Family Instead Of Chemotherapy

90 साल की इस औरत को यूटरस का कैंसर हैं, वो सड़क पर है लेकिन खुश है

पति को गुजरे दूसरा दिन ही था जब डॉक्टर ने बताया उसे कैंसर है, फिर जो किया वो असल किस्सा है.

Advertisement
Img The Lallantop
Source- Facebook
pic
आशीष मिश्रा
3 मार्च 2016 (Updated: 3 मार्च 2016, 01:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
मिशीगन की उस 90 साल की बुढ़िया के पति को मरे दो दिन हुए थे. जब डॉक्टर्स ने कहा उसको गर्भाशय का कैंसर है. उसके सामने अस्पताल का बिस्तर था. जहां वो कीमोथैरेपी कराए.
Source- Facebook
Source- Facebook

ऐसा करके वो दो-चार साल अपनी उम्र बढ़वा लेती. लेकिन उसने अस्पताल के बिस्तर पर खटना नहीं चुना.
Bryn Mawr Ocean Resort.

डॉक्टर से कहा “I’m 90 years old, I’m hitting the road.” अपने बेटे और बहू के साथ वो रोड ट्रिप पर निकल गई. और हां आठ साल का कुत्ता भी था साथ में.
Source- Facebook
Source- Facebook

अगस्त से लेकर अब तक में वो माउंट रशमोर, येलोस्टोन नेशनल पार्क, डिज्नी पार्क, रॉकी माउन्टेन और ग्रैंड कैन्योन घूम चुकी है.
Source- Facebook
Source- Facebook

हमने अभी तक नाम नहीं बताया. नाम है नोरमा. फेसबुक पर पेज भी बना रखा है ड्राइविंग मिस नोरमा के नाम से.
Source- Facebook
Source- Facebook

फेसबुक पर उसके लाखों फॉलोअर हैं. उसने अपने कुत्ते के साथ जो फोटो एलबम शेयर किया वो भी हचक के वायरल हो रहा है.
90-year-old-woman-road-trip-cancer-treatment-driving-miss-norma-46

बहू- बेटे से जब लोगों ने पूछा. घूमना-फिरना ठीक है पर जर्नी खत्म कब हो रही है तो उनने बताया अभी तो ऐसे कोई लच्छन नजर नहीं आ रहे कि ये जर्नी खत्म हो. लल्लन भी यही चाहता है, ये जर्नी ऐसे ही चलती रहे.
Source- Facebook
Source- Facebook

Advertisement

Advertisement

()