The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 9 people died as truck hits jeep in tumkur, karnataka

बेंगलुरु जा रही जीप को ट्रक ने भयानक टक्कर मारी , 9 मजदूरों की मौके पर ही मौत!

मरने वाले लोग दिहाड़ी मजदूर थे, 11 से 14 अन्य लोग इस घटना में घायल हो गए हैं!

Advertisement
pic
25 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 25 अगस्त 2022, 10:56 AM IST)
Tumkur road accident
घटनास्थल की तस्वीर. (साभार- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कर्नाटक (Karnataka) में एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में 9 लोगों की मौत हो गई है. अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 11 से 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं. बताया गया कि दुर्घटना गुरुवार, 25 अगस्त को कर्नाटक के तुमकुर में सुबह 4 बजे हुई. मृतकों में चार पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक तुमकुर के कालखम्बेला इलाके से गुजर रहे एक ट्रक ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी. ये साफ नहीं हुआ है कि दूसरा वाहन क्या है. कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि ट्रक ने एक जीप को टक्कर मारी है. वहीं कुछ में बताया गया है कि ट्रक की क्रूजर से टक्कर हुई है.

रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना के शिकार हुए लोग दिहाड़ी मजदूर थे. वे रायचुर से बेंगलुरु की तरफ जा रहे थे. घायलों को तुमकुर जिला अस्पताल और शिरा तालुका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा,

"मुझे ये जानकर बहुत दुख हुआ है कि तुमकुर जिले के शिरा तालुक के कालखम्बेला के पास हुई एक भयानक दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं. मैं दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."

घटना की जानकारी मिलते ही तुमकुर के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस राहुल कुमार मौके पर पहुंचे. वहीं बचाव कार्य की टीम भी वहां पहुंच गई है. बताया गया कि हादसा सुबह-सुबह सीरा के पास स्थित नेशनल हाइवे पर हुआ.

उधर घायलों को देखने के लिए तुमकुर के जिला कलेक्टर वाईएस पाटिल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि पीड़ितों में से दो की हालत गंभीर है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु भेज दिया गया है. बाकी का इलाज तुमकुर में ही चलेगा.

आरवम: कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष ने अपने जीवन के बारे में क्या बताया, जानिए

Advertisement

Advertisement

()