The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 8 people including 6 school children died due to lightning in Chattisgarh

परीक्षा से लौट रहे 6 बच्चे बारिश से बचने को खंडहर में गए, बिजली गिरने से सबकी मौत

मृतकों में शामिल छह स्कूली बच्चे हाई स्कूल के छात्र थे. परीक्षा के बाद वे स्कूल से घर लौट रहे थे. और बारिश के दौरान पेड़ के बगल में मौजूद एक खंडहर में खुद को भींगने से बचाने के लिए रुक गए. तभी अचानक पेड़ पर बिजली गिरी जिसमें झुलस कर सभी की मौत हो गई.

Advertisement
pic
pic
निहारिका यादव
| परमानंद रजक
23 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 06:23 PM IST)
The shed in which 8 people took shelter (photo-aajtak)
बारिश से बचने के लिए इसी कमरे में रुके थे छात्र (फोटो-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई. इनमें छह स्कूली बच्चे और दो ग्रामीण शामिल थे. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. 

आजतक से जुड़े परमानंद रजक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरातराई गांव की है. सोमवार 23 सितंबर को करीब 2 बजे तेज बारिश से बचने के लिए स्कूल से लौट रहे छात्र एक खंडहर में रुक गए. वहां छह बच्चों समेत तीन ग्रामीण भी थे. तभी तेज बारिश के बीच अचानक बिजली गिरी. जिसकी चपेट में खंडहर में मौजूद सभी लोग आ गए. मृतकों में छह स्कूली बच्चों समेत दो ग्रामीण शामिल हैं. एक ग्रामीण की हालत नाजुक है. 

जानाकरी मिली है कि मृतकों में शामिल छह स्कूली बच्चे हाई स्कूल के छात्र थे. परीक्षा के बाद वे सब स्कूल से घर लौट रहे थे. और बारिश के दौरान पेड़ के बगल में मौजूद एक खंडहर में खुद को भींगने से बचाने के लिए रुक गए. तभी अचानक पेड़ पर बिजली गिरी जिसमें झुलस कर सभी बच्चों की मौत हो गई. 

घटना की सूचना के बाद मौके पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी मोहित गर्ग सहित स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे. उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की. प्रशासन की ओर से मुआवजे का एलान भी किया गया. 

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा, 

‘शासन की ओर से सभी मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख मुआवजा राशि को तत्काल स्वीकृत किया गया है. और घायल को नियम के अनुसार उचित राशि मुआवजे के तौर पर दी जाएगी.'

हादसे पर राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने X पर पोस्ट कर लिखा, 

'राजनांदगांव के ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 4 स्कूली बच्चों समेत 8 लोगों की मौत की खबर बेहद हृदयविदारक है."

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में बिजली गिरने से बीते एक महीने में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है.  इसके अलावा कई मवेशी भी मारे गए हैं.  
 

वीडियो: JSSC परीक्षा के लिए झारखंड सरकार ने बैन किया इंटरनेट, मामला हाई कोर्ट में पहुंच गया

Advertisement

Advertisement

()