सात साल का यामातो टानूका मिल गया है. ये शैतान बच्चा गाड़ियों और लोगों पर पत्थरफेंकता था. उसकी उसे बहुत बड़ी सजा मिली. उसके मां-बाप उसे जंगल में छोड़ आए. येजापान की बात है. जगह थी, होकाईडो के जंगल. होकाईडो जापान में एक आइलैंड हैं, वहांनेशनल पार्क और हॉट स्प्रिंग वगैरह हैं.खैर ये बच्चा अब मिल गया है. सेना के कामगाटमे एक्सरसाइज फील्ड की एक बिल्डिंग मेंये बच्चा मिला. हफ्ते भर से बच्चा भूखा-प्यासा था. लेकिन डॉक्टर्स का कहना है किउसकी हालत अच्छी है.Source- REUTERSपूरे जापान में सोशल मीडिया में इस बात पर हल्ला मच गया था. लोग मां-बाप को कोस रहेथे. बच्चे के बाप का कहना था हम तो बस उसे सुधारना चाहते थे तो जंगल में छोड़ दिया.लौट के आए तो लड़का मिला नहीं. सेना जंगलों में उसको तलाश रही थी. ये जगह जिस जगह हैवहां खतरनाक भालू रहते हैं. रात का टेम्परेचर गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाताहै. और बच्चे ने सिर्फ एक जींस- टी शर्ट पहन रखी थी.Source- REUTERSदो सौ के लगभग सेना के लोग घोड़ों पर सवार होकर जंगल में उसे तलाश रहे थे. आखिर उनकीमेहनत सफल हुई.