The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 7 Udaipur Rajasthan cops injured after miscreants open fire during raid

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई थी पुलिस, गांव वालों ने हथियार छीनकर पीटा, हवाई फायरिंग की, 7 जवान घायल

पुलिस देखती रह गई, गांव वालों ने आंखों से सामने हिस्ट्रीशीटर को भगा दिया

Advertisement
pic
28 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023, 08:23 AM IST)
Rajasthan Udaipur police team attack
पुलिस पर दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने अटैक कर दिया | फोटो: आजतक/ANI
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान (Rajasthan) का उदयपुर (Udaipur) जिला. गुरूवार, 27 अप्रैल को यहां के आदिवासी बाहुल्य मांडवा इलाके में पुलिस एक बदमाश को पकड़ने गई. गांव वालों को पुलिस के आने के बारे में पता चल गया, उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया. आजतक से जुड़े शरत कुमार की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिसकर्मियों पर दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने पथराव किया और भागने के दौरान चाकू से भी हमला किया. इस दौरान सात पुलिसकर्मी घायल हो गए.

पुलिस को गांववालों ने घेर लिया 

उदयपुर रेंज के आईजी अजय पाल लांबा ने मीडिया को बताया कि एसएचओ उत्तम सिंह के नेतृत्व में एक टीम रनिया गैंग के एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने के लिए मांडवा के पहाड़ की मगरी इलाके में गई थी. पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि लूट के कई मामलों में वांछित रनिया गैंग का सदस्य इस इलाके में छिपा है. देर शाम पुलिस उस घर में पहुंची जहां बदमाश छिपा था. पुलिस वाले घर के गेट पर ही थे कि बदमाश के रिश्तेदारों ने पुलिस को चारों तरफ से घेर लिया. उन्होंने पुलिस वालों से एसएलआर राइफल और पिस्टल समेत अन्य हथियार छीन लिए.

आईजी अजय पाल लांबा के मुताबिक इसके बाद पुलिस को घेरकर ग्रामीणों ने हिस्ट्रीशीटर को वहां से भगा दिया. ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट की. पत्थर मारे, चाकू और डंडों से हमला किया. ग्रामीणों ने इस दौरान हवाई फायरिंग भी की.

आईजी के मुताबिक ग्रामीणों के हमले में एसएचओ उत्तम सिंह और कांस्टेबल मनोज सहित सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. एसएचओ सहित पांच लोगों को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां कांस्टेबल मनोज की हालत गंभीर बताई जा रही है. आईजी अजय पाल लांबा घटना की जानकारी मिलते ही उदयपुर के एसपी विकास शर्मा के साथ एमबी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की.

वीडियो: राजस्थान के बाड़मेर में एक दलित व्यक्ति की हत्या के बाद चंद्रशेखर आजाद के इस ऐलान से प्रशासन को टेंशन

Advertisement

Advertisement

()