The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 5 die after a section of 2 storey building falls in Mathura Banke Bihari temple complex

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर के पास इमारत की छत गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत

दो मंजिला इसी इमारत का ऊपरी हिस्सा काफी जर्जर था. बताया गया वहां कुछ बंदर आपस में लड़ रहे थे. उसी वक्त मकान का ऊपरी हिस्सा ढह गया.

Advertisement
pic
15 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 15 अगस्त 2023, 09:41 PM IST)
5 die after a section of 2 storey building falls in Mathura Banke Bihari temple complex
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हादसे के समय गली में कथित तौर पर लगभग 60 लोग मौजूद थे. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 15 अगस्त को बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा हो गया. यहां एक दो मंजिला इमारत का हिस्सा गिरने के कारण 11 लोग दब गए. इनमें से पांच की मौत हो गई है. गंभीर रूप से घायल पीड़ितों का अस्पताल में इलाज जारी है.

आजतक से जुड़े मदन गोपाल की रिपोर्ट के मुताबिक दोसायत मोहल्ले में विष्णु शर्मा का एक पुराना मकान है. दो मंजिला इसी इमारत का ऊपरी हिस्सा काफी जर्जर था. बताया गया वहां कुछ बंदर आपस में लड़ रहे थे. उसी वक्त मकान का ऊपरी हिस्सा ढह गया. नीचे से गुजर रहे 11 लोग मलबे में दब गए. मृतकों और घायलों में श्रद्धालु भी शामिल हैं. हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई. उसका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

रिपोर्ट के मुताबिक हादसा शाम साढ़े 5 बजे हुआ. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हादसे के समय गली में कथित तौर पर लगभग 60 लोग मौजूद थे. वो मंदिर की तरफ जा रहे थे. उसी वक्त एक कार गली में आ गई और भीड़ वहां रुक गई. इसी दौरान मकान का ऊपरी हिस्सा गिर गया.

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. हादसे की जानकारी देते हुए मथुरा के डीएम पुलकित खरे ने कहा,

"मंदिर केपास जो गलियां हैं उनमें से एक में इमारत का छज्जा गिरने से दुखद हादसा हुआ है जिसमें अभी तक 5 लोगों की जान गई है. चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं. उनका इलाज चल रहा है. पुलिस-प्रशासन के लोग मौके पर हैं. पीड़ितों को मुआवजे देने के बारे में भी देखा जाएगा."

मरने वालों में 3 कानपुर के

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की. इनमें अरविंद यादव, गीता कश्यप और रश्मि गुप्ता कानपुर के रहने वाले थे, वहीं चंदन राय और अंजू देवरिया और पंजाब से मथुरा घूमने आए थे. डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में 6 लोग हुए हैं जिनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है.

वीडियो: गलवान के बाद इंडियन एयरफोर्स का LAC पर ये काम चीन की मुश्किलें बढ़ा देगा!

Advertisement

Advertisement

()