The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Operation sindoor navy dgno an pramod says indian navy was full ready to attack

जब हमारी एयरफोर्स पाकिस्तान पर बम बरसा रही थी, तब नेवी ने अरब सागर में क्या-क्या किया?

सीजफायर के बाद 11 मई को तीनों सेनाओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. डायरेक्टर जनरल ऑफ नेवल ऑपरेशन (DGNO) वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने नेवी की तैयारी की पूरी जानकारी दी.

Advertisement
Indian Navy, Operation sindoor, A N Pramod
हमला करने के लिए तैयार थी भारतीय नौसेना (फोटो: PTI)
pic
रविराज भारद्वाज
11 मई 2025 (पब्लिश्ड: 09:20 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद 11 मई को तीनों सेनाओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के साथ वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती भी मौजूद थे. वाइस एडमिरल एएन प्रमोद डायरेक्टर जनरल ऑफ नेवल ऑपरेशन (DGNO) हैं. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत इंडियन नेवी इस ऑपरेशन के लिए पूरी तरह से तैयार थी. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा,

Image embed

उन्होंने आगे कहा,

Image embed

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की एयरफील्ड तबाह, 35-40 सैनिक मारे गए, ऑपरेशन सिंदूर पर सेना ने दिया लेखा-जोखा

वाइस एडमिरल ने कहा,

Image embed

9 आतंकी ठिकाने तबाह

वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद आतंकवादियों को सजा देना और उनके आतंकी ढांचे को खत्म करना है. इसलिए 7 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कुल 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया. साथ ही, सीजफायर को लेकर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि हमारा मकसद आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था. पाकिस्तान के DGMO ने बातचीत की पेशकश की. हमने फैसला किया कि पाकिस्तान के DGMO से बात करनी चाहिए. इसके बाद 10 मई शाम 5 बजे से शांति समझौता लागू किया गया. यह भी फैसला किया कि 12 मई को भारत-पाकिस्तान के DGMOs बात करेंगे.

वीडियो: 'प्राउड ऑफ यू' कहते हुए रो पड़ी नेवी अधिकारी विनय नरवाल की पत्नी, आगे क्या बोलीं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()