The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi Mosque roof collapsed in Humayun Tomb Complex

दिल्ली में हुमायूं मकबरे के पास मस्जिद के कमरे की छत गिरी, 6 लोगों की मौत

Humayun Tomb Portion Collapse: घटना तब सामने आई, जब दिल्ली फायर सर्विस को शाम करीब चार बजे गुंबद का एक हिस्सा गिरने की सूचना मिली. अब भी रेस्क्यू ऑपरेश चलाया जा रहा है.

Advertisement
Humayun Tomb Portion Collapse
बचाव टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं. (फोटो- ANI)
pic
हरीश
15 अगस्त 2025 (अपडेटेड: 16 अगस्त 2025, 10:25 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं मकबरा परिसर (Humayun Tomb) में एक कमरे की छत गिर गई. शुक्रवार, 15 अगस्त को हुई इस दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है. इनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. 

आजतक से जुड़े सुशांत मेहता और अरविंद ओझा की खबर के मुताबिक, हादसा परिसर के भीतर मौजूद एक दरगाह में हुआ. घटना पर जॉइंट सीपी संजय जैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा,

Image embed
Image embed

संजय जैन ने आगे बताया कि हुमायूं मकबरे के पास पत्ते वाली मस्जिद उर्फ दरगाह है. जुम्मे की नमाज के लिए लोग पहुंचे हुए थे. इसके बाद बारिश से बचने के लिए वो उस कमरे में गए, जहां ये हादसा हो गया. इस कमरे की एक दीवार हुमायूं मकबरे तक जाती है, जो गिर गई. इससे पहले, डिविजनल फायर ऑफिसर मुकेश शर्मा ने मीडिया बताया,

Image embed
Image embed

NDRF के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के भी कर्मचारी मौजूद थे.

Image embed

हादसे के एक प्रत्यक्षदर्शी विशाल कुमार ने मीडिया को बताया,

Image embed
Image embed

इससे पहले गुरुवार, 14 अगस्त को वसंत विहार में 9 और 10 साल के दो बच्चों की मौत हो गई. जब वे जिस सीढ़ी पर बैठे थे और उसके पास की दीवार गिर गई. पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

वीडियो: झालावाड़ स्कूल हादसा: जिस पिता ने दो बच्चे खो दिए, उसने सुनाई हादसे से पहले की कहानी

Advertisement

Advertisement

()