The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Asaduddin Owaisi Slams Pakistan Over Fake Military Photo

आसिम मुनीर के हाथ में चीनी मिसाइल की तस्वीर, ओवैसी बोले- 'इन नालायकों को... '

असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को ‘जोकर’ बता दिया. उन्होंने ये तक कहा कि नकल करने के लिए अकल होनी चाहिए, लेकिन पाकिस्तानी हुक्मरान और वहां के जनरलों के पास वो भी नहीं है.

Advertisement
Asaduddin Owaisi Slams Pakistan Over Fake Military Photo
कुवैत में प्रवासी भारतीयों से बात करते हुए औवैसी. (तस्वीर : ANI)
pic
सौरभ शर्मा
27 मई 2025 (अपडेटेड: 27 मई 2025, 10:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

AIMIM के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कुवैत में प्रवासी भारतीयों से बात करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने उस तस्वीर को लेकर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा जिसे जनरल आसिम मुनीर ने पीएम शहबाज शरीफ को बतौर गिफ्ट सौंपा था. ये तस्वीर एक मिसाइल लॉन्चिंग की थी. लेकिन इसका पाकिस्तानी सेना से कोई लेना देना नहीं था. ये चीनी मिलिट्री ड्रिल के दौरान ली गई तस्वीर थी. इसी को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को ‘जोकर’ बता दिया. उन्होंने ये तक कहा कि नकल करने के लिए अकल होनी चाहिए, लेकिन पाकिस्तानी हुक्मरान और वहां के जनरलों के पास वो भी नहीं है.

हाल में ओवैसी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ डेलीगेशन पर निकले हैं. इस दौरान वे कई देशों की यात्रा कर आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष रखेंगे. इस बीच सोमवार 27 मई को उनका एक वीडियो सामने आया. इसमें ओवैसी ने कहा,

Embed

ओवैसी ने तंज करते हुए आगे कहा,

Embed
Embed

ओवैसी जिस तस्वीर का जिक्र कर रहे थे, वो PHL-03 की है जो कि मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर है. इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक, इसे चीन ने बनाया है. पहली बार इस फोटो को साल 2019 में शेयर किया गया था. इस तस्वीर को फोटोग्राफर हुआंग हाई ने क्लिक किया था. बीते पांच सालों में इसका इस्तेमाल कई बार किया जा चुका है.

हाल में इस तस्वीर को पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की तरफ से आयोजित एक हाई-प्रोफाइल डिनर में देखा गया. बाद में पता चला कि इस तस्वीर का पाकिस्तानी सेना से कोई लेना-देना ही नहीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर जनरल मुनीर और पाकिस्तानी सेना की जमकर खिंचाई की गई.

वीडियो: जश्न मना रहे थे फुटबॉल फैंस, तेज रफ्तार कार ने कुचल डाला

Advertisement

Advertisement

()