हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन, नॉर्मल डिप्रेशन जैसा ही होता है. बस इसके लक्षण उभरकरसामने नहीं आ पाते. जिस व्यक्ति को हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन होता है, वो अंदर सेउदास रहता है. लेकिन, दूसरों से बात हंस कर करता है. यानी किसी इंसान को ऑब्ज़र्वकरके, देखकर या थोड़ी-सी बात करके ये पता लगाना बहुत मुश्किल है कि उसेहाई-फंक्शनिंग डिप्रेशन है या नहीं. सेहत के इस एपिसोड में डॉक्टर से जानिए कि हाईफंक्शनिंग डिप्रेशन क्या होता है. इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचाव व इलाज कैसेकिया जाए? साथ ही, दो चीज़ें और जानेंगे. पहला, डॉक्टर ने बताईं हेल्दी इंसान की 6निशानियां. दूसरा, थायरॉइड ठीक रखना है तो खाने में सिलेनियम लें. वीडियो देखें.