The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Health
  • strawberry legs causes symptoms prevention & treatment

पैरों पर दिख रहे स्ट्रॉबेरी के बीज जैसे धब्बे? ये तीन चीजें इससे छुटकारा दिला देंगी

स्ट्रॉबेरी लेग्स एक स्किन कंडीशन हैं. इसमें जांघों और पैरों के निचले हिस्से पर छोटे-छोटे काले या भूरे धब्बे दिखते हैं. ये धब्बे स्ट्रॉबेरी के बीज जैसे दिखाई देते हैं, इसलिए इसे स्ट्रॉबेरी लेग्स कहा जाता है.

Advertisement
pic
25 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 08:36 PM IST)
strawberry legs causes symptoms prevention & treatment
क्या आपके पैर पर ऐसे काले, भूरे या लाल धब्बे हैं?
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या आपके पैरों पर काले, भूरे या लाल रंग के छोटे-छोटे धब्बे हैं? क्या ये अचानक नज़र आने लगे हैं और आप समझ नहीं पा रहे कि ऐसा क्यों हो रहा है? हम बताते हैं. ये हैं- स्ट्रॉबेरी लेग्स. इसमें स्किन पर स्ट्रॉबेरी के बीज जैसे डॉट्स दिखाई देते हैं. ये उन लोगों को ज़्यादा होते हैं, जो बार-बार शेविंग करते हैं. या जिनकी स्किन के पोर्स (छिद्र) आसानी से बंद हो जाते हैं. स्ट्रॉबेरी लेग्स एक आम स्किन कंडीशन है. इससे छुटकारा कैसे पाना है? ये बताएंगे आज. डॉक्टर से जानेंगे कि स्ट्रॉबेरी लेग्स क्या हैं, क्यों होते हैं? इसके लक्षण क्या हैं. स्ट्रॉबेरी लेग्स का इलाज कैसे होता है और इससे बचाव कैसे किया जाए?

स्ट्रॉबेरी लेग्स क्या हैं और क्यों होते हैं?

ये हमें बताया डॉक्टर ध्वनि सक्सेना ने. 

dr dhwani saxena
डॉ. ध्वनि सक्सेना, कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, रीजेंसी हेल्थ, कानपुर

स्ट्रॉबेरी लेग्स एक स्किन कंडीशन हैं. इसमें जांघों और पैरों के निचले हिस्से पर छोटे-छोटे काले या भूरे धब्बे दिखते हैं. ये धब्बे स्ट्रॉबेरी के बीज जैसे दिखाई देते हैं. इसलिए इसे स्ट्रॉबेरी लेग्स कहा जाता है. ये समस्या तब होती है जब स्किन के पोर्स (छिद्र) बंद हो जाते हैं. पोर्स के अंदर हेयर फॉलिकल में इनग्रोन हेयर, सीबम (तेल) और डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं. फिर हवा के संपर्क में आने से ये धब्बे काले या भूरे दिखाई देते हैं.

स्ट्रॉबेरी लेग्स के लक्षण

- इनग्रोन हेयर होना (स्किन के अंदर उगने वाले बाल)

- स्किन का खुरदुरा और असमान टेक्सचर

- स्किन में रेडनेस और छोटे-छोटे दाने (बम्प्स)

- हल्की जलन और खुजली

exfoliating product
स्किन को साफ रखने के लिए एक्सफोलिएशन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें (फोटो: Freepik)
स्ट्रॉबेरी लेग्स का इलाज

स्किन को साफ रखने के लिए एक्सफोलिएशन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. जैसे लैक्टिक एसिड और सैलिसिलिक एसिड वाले प्रोडक्ट्स. स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए सेरामाइड्स और ग्लिसरीन वाले मॉइश्चराइज़र इस्तेमाल करें. वैसे इसका बेस्ट इलाज लेज़र हेयर रिडक्शन माना जाता है. इसमें लेज़र की किरणें बालों के काले हिस्से को टारगेट करती हैं और उसे जड़ से खत्म कर देती हैं.

स्ट्रॉबेरी लेग्स से बचाव

- हमेशा साफ और शार्प (तेज़) रेज़र का इस्तेमाल करें

- शेविंग हमेशा बालों की दिशा (हेयर ग्रोथ की दिशा) में करें

- इससे इनग्रोन हेयर होने का खतरा कम होता है

अगर आपको भी स्ट्रॉबेरी लेग्स हैं तो ज़्यादा परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. ये कोई बीमारी नहीं है. आप डॉक्टर की बताई बातों का ध्यान रखिए, उन्हें मानिए, दिक्कत दूर हो जाएगी.

(यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)

वीडियो: सेहत: कमज़ोर नसों के ये लक्षण पता हैं?

Advertisement

Advertisement

()