कमर में दर्द रहता है, इन 4 एक्सरसाइज़ से 5 मिनट में गायब होगा
सबसे पहले ये देखें कि आपकी सोने की पोज़िशन सही है या नहीं. अगर पोज़िशन गलत है, तो उसे सुधारें. अपने बिस्तर (गद्दे) को भी सही रखें, न बहुत सख्त और न बहुत नरम.

आप रात में सोए. ये सोचकर कि सुबह उठेंगे तो फ्रेश फील करेंगे. लेकिन सुबह उठे तो कमर दर्द के साथ. सुबह-सुबह इस कमर दर्द ने आपकी सारी फ्रेशनेस गायब कर दी. तेज़ दर्द की वजह से न तो कुछ काम करने का मन करे. न ही लेटने का. पर अब आप और टेंशन मत लीजिए.
हम आपको ऐसी 4 एक्सरसाइज़ेस बताएंगे, जिन्हें सिर्फ 2–2 मिनट करने से कमर दर्द में तुरंत राहत मिलेगी. साथ ही, डॉक्टर साहब से ये भी जानेंगे कि सुबह उठते ही कमर दर्द क्यों होता है. कैसे पता चलेगा कि ये दर्द नॉर्मल है या किसी सीरियस दिक्कत का इशारा. और सुबह होने वाले इस कमर दर्द से राहत कैसे पाएं.
सुबह उठते ही कमर दर्द क्यों?ये हमें बताया डॉक्टर अमित अग्रवाल ने.

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि सुबह उठते समय उनकी कमर में दर्द रहता है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. सबसे पहले बात करते हैं सोने की पोज़िशन और बिस्तर की. अगर सोने की पोज़िशन सही नहीं है. आपका बिस्तर (गद्दा) बहुत सख्त या बहुत नरम है. तब कमर में दर्द हो सकता है.
अगर मांसपेशियां कमज़ोर हैं या फिर उनमें जकड़न है. तब भी कमर में दर्द हो सकता है. शरीर में कैल्शियम, विटामिन्स और मिनरल्स की कमी से भी कमर दर्द हो सकता है. कुछ मामलों में स्लिप डिस्क या कमर में किसी इंफेक्शन की वजह से भी दर्द हो सकता है.
कैसे पता चलेगा, कमर दर्द नॉर्मल है या गंभीर दिक्कत का इशारा?नॉर्मल कमर दर्द आमतौर पर सुबह उठने के 10–15 मिनट के अंदर ठीक हो जाता है. ये दर्द लंबे समय तक नहीं रहता. इसमें हल्की-फुल्की मूवमेंट से आराम मिल जाता है. अगर दर्द गंभीर है, तो वो जल्दी ठीक नहीं होता और कई घंटों तक बना रहता है. अगर वज़न लगातार कम हो रहा है या फिर कमर दर्द के साथ बुखार भी है. तब ये किसी गंभीर दिक्कत का इशारा हो सकता है.
सुबह-सुबह कमर दर्द से राहत पाने के लिए क्या करें?सबसे पहले ये देखें कि आपके सोने की पोज़िशन सही है या नहीं. अगर पोज़िशन गलत है, तो उसे सुधारें. अपने बिस्तर (गद्दे) को भी सही रखें, न बहुत सख्त और न बहुत नरम. शरीर में कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स की कमी हो, तो उसे दूर करें. साथ ही, अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करें. रोज़ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ करें और खाने-पीने पर ध्यान रखें. कुछ आसान एक्सरसाइज़ आप घर पर कर सकते हैं.
कैट-काउ पोज़

पेल्विक टिल्ट

बैक एक्सटेंशन एक्सरसाइज़

कोबरा पोज़

इन एक्सरसाइज़ को रोज़ करने से हल्के-फुल्के कमर दर्द में काफी राहत मिल सकती है
कब डॉक्टर को दिखाना ज़रूरी?अगर कमर दर्द बहुत ज्यादा गंभीर है. ये एक्सरसाइज़ या घरेलू उपायों से ठीक नहीं हो रहा है. कमर दर्द के साथ पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन है. कमर दर्द के साथ बुखार आ रहा है. वज़न लगातार कम हो रहा है और दर्द बढ़ता जा रहा है. तब तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. आमतौर पर सही लाइफस्टाइल, रोज़ एक्सरसाइज़ और सोने की पोज़िशन ठीक करके 80–90% तक कमर दर्द ठीक कर सकते हैं.
(यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)
वीडियो: सेहत: गट हेल्थ सुधारने के लिए क्या खाएं?

