सर्दी में इम्यूनिटी बूस्ट कर फ्लू से दूर रखेंगी खाने-पीने की ये चीजें
फ्लू से बचने के लिए आपको विटामिन-सी से भरपूर चीज़ें खानी चाहिए. विटामिन-सी इम्यूनिटी मज़बूत बनाता है. इसी तरह, विटामिन डी लेना भी ज़रूरी है. इससे इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है. वैसे तो विटामिन डी धूप से मिलता है.
.webp?width=210)
सर्दियों में फ्लू होना बहुत आम है. दरअसल, इम्यून सिस्टम कमज़ोर होने की वजह से लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं. उन्हें बुखार हो जाता है. खांसी-जुकाम हो जाता है. गले में खराश, गले में दर्द होने लगता है. नाक जाम हो जाती है, बहने लगती है. इसके अलावा, थकान, कमज़ोरी और बदन दर्द भी रहता है.
लेकिन, आप इन सारी समस्याओं से बच सकते हैं. कैसे? अपनी इम्यूनिटी बढ़ाकर. इसके लिए कुछ चीज़ें हैं, जिन्हें आपको ज़रूर खाना-पीना चाहिए. कौन-सी हैं ये चीज़ें? हमने पूछा डॉक्टर अनु अग्रवाल से.

डॉक्टर अनु कहती हैं कि फ्लू से बचने के लिए आपको विटामिन-सी से भरपूर चीज़ें खानी चाहिए. विटामिन-सी इम्यूनिटी मज़बूत बनाता है. जिससे शरीर बीमारियों और इन्फेक्शन से लड़ पाता है. विटामिन-सी के लिए आप नींबू, संतरा, अमरूद, पपीता, स्ट्रॉबेरी, कीवी, केल और ब्रॉकली खा सकते हैं. डॉक्टर की सलाह पर विटामिन-सी के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं.
खाने में विटामिन-D भी होइसी तरह, विटामिन डी लेना भी ज़रूरी है. इससे इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है. वैसे तो विटामिन डी धूप से मिलता है. लेकिन खाने की कुछ चीज़ों में भी विटामिन-डी होता है. जैसे दूध, चीज़, अंडे का पीला वाला हिस्सा, मशरूम, सालमन और टूना जैसी फैटी फिश.

इम्यूनिटी मज़बूत करने के लिए आप अदरक और लहसुन भी खा सकते हैं. अदरक में जिंजरोल्स जैसे कंपाउंड होते हैं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं. यानी ये गले में आई अंदरूनी सूजन को घटाने के साथ ही, शरीर के सेल्स को भी नुकसान से बचाते हैं. इससे खांसी और गले के दर्द में आराम मिलता है. वहीं लहसुन भी गले में सूजन घटाता है. आप लहसुन का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं. इसकी कुछ कलियों को पीसकर, फिर शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं. या लहसुन की दो-तीन कलियों को भूनकर खा सकते हैं.
हरी पत्तेदार सब्ज़ियों को बनाएं दोस्तआपको हरी पत्तेदार सब्ज़ियां ज़रूर खानी चाहिए. जैसे पालक, मेथी, साग और बथुआ. इनमें कई ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं. जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स.

इसके अलावा, कुछ मिनरल्स भी ज़रूरी हैं. जैसे ज़िंक, कॉपर और सेलेनियम. ये भी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं. इनके लिए आप तिल, काजू, मूंगफली, अलसी के बीज और कद्दू के बीज खा सकते हैं.
गर्म चीज़ें पीना कारगरखाने के साथ-साथ क्या पीना चाहिए, ये जानना भी ज़रूरी है. आप गर्म चीज़ें पी सकते हैं. जैसे गर्म पानी, हर्बल टी, अदरक वाली चाय, ब्लैक कॉफी और सूप. इससे गले में जमा कफ निकलता है. गले को आराम मिलता है. खांसी भी ठीक होती है. इसके अलावा, नारियल पानी पी सकते हैं. ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है.
(यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर पूछें. ‘दी लल्लनटॉप ’आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)
वीडियो: सेहतः सिगरेट के ये नुकसान जान, उसे पीने से पहले हाथ कांपेंगे

.webp?width=60)


