दावा'वाह मोदी जी, आपकी पार्टी ने तो तेलंगाना को भी गोवा बना दिया! क्या ऐश है!'इस कैप्शन के साथ जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने 4 जुलाई 2022 को एक ट्वीट किया(आर्काइव). ट्वीट में 30 सेकेंड का एक वीडियो है, जिसमें कुछ लोग शराब पीते हुएनज़र आ रहे हैं. दरअसल, हाल ही में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बीजेपी कीराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी. वायरल वीडियो को इस बैठक के साथ जोड़कर दावाकिया जा रहा है कि तेलंगाना में हुई इस बैठक के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच शराब बांटी गई.प्रशांत भूषण के ट्वीट को कोट ट्वीट करते हुए TMC नेता कीर्ति आजाद ने लिखा,अंदर पीएम नरेन्द्र मोदी का भाषण, बाहर बीजेपी के कार्यकर्ताओं का भारत माता केसम्मान में शराब और कबाब के गुलछर्रे. ये है असली चेहरा इनके हिन्दू धर्म का. येउपहास लायक भी नहीं, बेशर्मी की पराकाष्ठा. फेसबुक यूज़र्स भी वायरल वीडियो को तेलंगाना में भाजपा की दारू पार्टी बताकर शेयरकर रहे हैं.पड़ताल'दी लल्लनटॉप' ने वायरल वीडियो का सच जानने के लिए पड़ताल की. हमारी पड़ताल मेंवायरल वीडियो के साथ किया जा रहा गलत निकला.पड़ताल के दौरान हमें प्रशांत भूषण के ट्वीट पर कुछ ऐसे भी कोट ट्वीट्स मिले जिनमेंवायरल वीडियो को पुराना बताया गया है.शायद! सर्दियों का फोटो है..!! https://t.co/5NdheZviof— MANOJ SHARMA/ मनोज शर्मा (@manojpehul) July 4, 2022यहां से क्लू लेकर हमने वीडियो के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया. सर्च से हमेंन्यूज़ 24 चैनल के यूट्यूब चैनल पर 22 दिसंबर 2021 की वीडियो रिपोर्ट मिली. इसरिपोर्ट में वायरल वीडियो के साथ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी का बयान भीमौजूद है. श्रीनिवास ने कहा, 'हरिद्वार में नड्डा जी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए शराब बांटी जा रही है. येकौन लोग हैं, जो देवभूमि में शराब की नदियां बहा रहे हैं?'इसके बाद हमें कांग्रेस से जुड़े अलग-अलग ट्विटर अकाउंट्स पर वायरल वीडियो मिला. इनसभी अकाउंट्स पर वीडियो को साल 2021 में दिसंबर के महीने में ट्वीट किया गया था. यूपी कांग्रेस ने कैप्शन लिखा था, दारू+ UP+ योगी= दुरूपयोगीPainkiller बंट रही है नरेन्द्र जी. सब ठीक?दारू+ UP+ योगी= दुरूपयोगीPainkiller बंट रही है @narendramodi जी.सब ठीक? pic.twitter.com/HhsfaLtkYi— UP Congress (@INCUttarPradesh) December 20, 2021सबका साथ - सबका विकास - सभी को शराब !! pic.twitter.com/wwijIV8PKI— Srinivas BV (@srinivasiyc) December 20, 2021देवभूमि हरिद्वार में जिस तरह भाजपाइयों ने शराब की नदियां बहाई, क्या उनके कपड़ेदेखकर प्रधानमंत्री या स्मृति ईरानी उन्हें अभी तक पहचान पाये है?श्री @srinivasiyc जी pic.twitter.com/yflpB6X8Ps— Indian Youth Congress (@IYC) December 21, 2021कांग्रेस की तरफ से दावा किया गया था कि वायरल वीडियो हरिद्वार में बीजेपी अध्यक्षजेपी नड्डा की रैली से जुड़ा हुआ है. इस दावे के आधार पर कई मीडिया संस्थानों नेवायरल वीडियो को प्रमुखता से दिखाया है.हालांकि अपनी पड़ताल के दौरान हमें ऐसा कोई सोर्स नहीं मिला जो वायरल वीडियो कीलोकेशन और घटना के बारे में जानकारी देता है.नतीजा हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत निकला. वायरल वीडियोका तेलंगाना में हुई बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक से कोई लेना-देना नहींहै. हालांकि, हम इस बात की षुष्टि नहीं कर सकते हैं कि वायरल वीडियो कहां का है औरकिस घटना से जुड़ा हुआ है. लेकिन एक बात तो तय है कि वीडियो पुराना है औरहाल-फिलहाल की किसी घटना से इसका कोई संबंध नहीं है. पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.