दावादो जिहादियों ने शिवलिंग पर बियर डाला.इस दावे के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दो लोग बहतेपानी के किनारे बैठे हैं और दोनों के हाथ में बोतल भी दिख रही है. दो में से एकयुवक शिवलिंग पर कुछ डालते हुए नज़र आ रहा है. साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड मेंभगवान शिव से जुड़ा गाना चल रहा है. वायरल वीडियो को ट्विटर यूज़र दीपक शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, (आर्काइव)शिवलिंग पर बियर डालकर हिन्दुओं की भावनाओ को भड़काया जा रहा है. कृपया संज्ञानलें, यह दो जिहादी जनता के हाथ चढ़ गए तो संविधान का रोना रोयेंगे लोग. चंडीगढ़ कावीडियो बताया जा रहा यह.फेसबुक यूज़र मंजीत सिंह बग्गा ने वायरल वीडियो शेयर कर लिखा,ये मुल्ले देखो कैसे शिवलिंग पे बियर डालकर शिवलिंग का अपमान कर रहे है.. ये वीडियोचंडीगढ़ का है.पड़ताल वायरल वीडियो का सच जानने के लिए दी लल्लनटॉप ने पड़ताल की. हमारी पड़ताल मेंवीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला.अपनी पड़ताल के दौरान हमें सबसे पहले पत्रकार आशीष मिश्रा का एक ट्वीट मिला, जिसमेंवायरल वीडियो को देखा जा सकता है. 24 जून को किए गए इस ट्वीट का कैप्शन है,सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक #शिवलिंग का अपमान करते नजरआ रहे हैं. एक युवक शिवलिंग पर बीयर गिरा रहा है तो दूसरा पास में बैठकर ड्रिंक कररहा है.#ViralVideo चंडीगढ़ का बताया जा रहा है, इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों मेंभारी गुस्सा है. #Shivlingसोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक #शिवलिंग का अपमान करते नजरआ रहे हैं. एक युवक शिवलिंग पर बीयर गिरा रहा है तो दूसरा पास में बैठकर ड्रिंक कररहा है.#ViralVideo चंडीगढ़ का बताया जा रहा है, इस वीडियो के सामने आने के बादलोगों में भारी गुस्सा है. #Shivling pic.twitter.com/C3KaZr7fjs— Ashish Mishra (@AshishMisraRBL) June 24, 2022यहां से क्लू लेकर हमने जब हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया तो हमें घटना से जुड़ीअमर उजाला की रिपोर्ट मिली. 26 जून 2022 को पब्लिश हुई रिपोर्ट के मुताबिक, 'आईटी पार्क थाना पुलिस ने शिवलिंग पर बीयर डालने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करलिया है. आरोपियों की पहचान इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले नरेश और दिनेश के रूप मेंहुई है. डीएसपी एसपीएस सोंधी ने बताया कि दोनों युवक मंडी में सब्जी बेचने का कामकरते हैं. आरोपियों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घग्गर किनारे खंडित शिवलिंगपड़ा था. उसे साफ-सुथरा करने के लिए ऐसा किया.'घटना को लेकर इंडियन एक्सप्रेस ने भी 27 जून 2022 को रिपोर्ट पब्लिश की थी. रिपोर्टके अनुसार, ‘वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दिनेश कुमार और नरेश कुमार नामक दो युवकों कोगिरफ्तार किया है. पूछताछ करने पर पता चला कि वीडियो पंचकूला घग्गर नदी के किनारेशूट किया गया था. जब दोनों नशे में थे तो उन्हें नदी किनारे शिवलिंग के टूटे हुएटुकड़े मिले थे. उन्होंने उसे इकट्ठा किया और मस्ती से उस पर बीयर डाल दी. दोनों नेदावा किया कि एक नाबालिग लड़का मौके पर मौजूद था और उनके कहने पर उसने वीडियो कोरिकॉर्ड किया था. तीन दिन बाद वीडियो वायरल हुआ तो कुछ दक्षिणपंथी संगठनों नेप्रोटेस्ट किया. इनमें से एक संगठन ने शुक्रवार को आईटी पार्क पुलिस स्टेशन मेंशिकायत दर्ज कराई थी. गिरफ्तारी के बाद दोनों पर IPC की धारा 295A लगाई गई है.’अब बारी थी आईटी पार्क पुलिस स्टेशन से संपर्क करने की. हमने जब संपर्क किया तोहमारी बात SHO रोहताश यादव से हुई. उन्होंने बताया, 'घटना में शामिल आरोपियों के नाम नरेश और दिनेश हैं. दोनों का संबंध हिन्दू समुदायसे है. घटना का संबंध हमारे क्षेत्र से नहीं है लेकिन शिकायत के आधार पर हमनेकार्रवाई की है.'नतीजासाफ है कि शिवलिंग के ऊपर बीयर चढ़ाने वाले वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामकहै. आरोपियों का नाम नरेश कुमार और दिनेश कुमार है. दोनों आरोपी हिन्दू समुदाय सेहैं और फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार हो चुके हैं. पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.