''इतने पैसे कभी नहीं कमा पाओगी'', तिलोत्तमा शोम ने रोते-रोते सुनाया दिल दहलाने वाला किस्सा
Paatal Lok 2 वाली Tillotama Shome ने वो किस्सा सुनाया जब उनके मुंह पर ही डायरेक्टर ने उन्हें कह दिया था कि तुम ज़्यादा पैसे कभी नहीं कमा पाओगी.

Tillotama Shome ओटीटी प्लेटफॉर्म का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं. हाल ही में वो Paatal Lok 2 में दिखाई दी हैं. जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. एक इंटरव्यू में तिलोत्तमा ने अपनी ज़िंदगी से जुड़ा किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि एक डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि वो कभी ज़्यादा पैसे नहीं कमा पाएंगी. ये बात उनके दिल में चुभ गई. जिसके चार महीने बाद उन्होंने दो-गुनी फीस लेकर डायरेक्टर को करारा जवाब दिया.
तिलोत्तमा ने The Hollywood Reporter India से बातचीत की. इंडस्ट्री में दोस्ती और एक-दूसरे को सपोर्ट करने वाले सवाल पर तिलोत्तमा ने एक पुराना किस्सा सुनाया. कहा,
बताते-बताते तिलोत्तमा रोने लगीं. उन्होंने आगे कहा,
इसी इंटरव्यू में तिलोत्तमा ने कहा कि इंडस्ट्री में दोस्ती होना बहुत ज़रूरी है. खासकर ऐसे दोस्त, जो आप पर विश्वास करते हों. ख़ैर, तिलोत्तमा ने 2001 में मीरा नायर की फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल्स में दिखीं. उनकी फिल्म 'सर' को लोगों ने खूब पसंद किया. फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उन्हें 'त्रिभुवन मिश्रा- सीए टॉपर', 'कोटा फैक्ट्री- सीजन 3' और 'लस्ट स्टोरीज 2' जैसी वेब सीरीज़ के लिए जाना जाने लगा.
वीडियो: तिलोत्तमा शोम को यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ‘राहगीर’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला

.webp?width=60)

