'बाहुबली' को कहा, 'रेप ऑफ अवंतिका', तमन्ना बोलीं- सेक्स को नीची निगाह से देखना उनका नज़रिया
तमन्ना ने कहा - "जब कोई आपको कंट्रोल नहीं कर पाता, तो वो आपका अपमान करता है."

SS Rajamouli की फिल्म Baahubali बेहद सफल रही. फिल्म को दुनिया-जहां से तारीफें मिलीं, मगर Tamannaah Bhatia के हिस्से बेहद कड़वी बातें भी आईं. फिल्म क्रिटिक Anna Vetticad ने ‘बाहुबली’ का रिव्यू किया. रिव्यू का टाइटल दिया- Rape of Avantika. वो लिखती हैं कि कैसे अवंतिका के कन्सेंट के बिना फिल्म का हीरो उसके बाल खोल रहा है. उसके शरीर पर टैटू बना रहा है. इस तरह की व्याख्या और तीखी आलोचना को तमन्ना कैसे देखती हैं. जवाब देने से पहले एक लंबा पॉज़ लेने के बाद तमन्ना ने कहा,
तमन्ना ने इस बात का दूसरा पहलू भी बताया. उन्होंने कहा,
‘बाहुबली’ का वो सीन और वो गाना जिसकी आलोचना हुई उसके बारे में राजामौली ने उन्हें क्या समझाया था, वो बताते हुए तमन्ना ने कहा,
‘बाहुबली’ साल 2015 में रिलीज़ हुइ थी. इसमें तमन्ना, प्रभास के अपोजिट थीं. इसी इंटरव्यू में तमन्ना ने ये भी बताया कि देश-दुनिया के बाकी लोगों की तरह उन्हें भी नहीं पता था कि ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ क्योंकि दूसरी फिल्म में उनका रोल नहीं होने वाला था. मगर बाद में वो ‘बाहुबली 2’ के क्लाइमैक्स में नज़र आती हैं. ख़ैर, आन वाले दिनों में तमन्ना सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘वन’ और अजय देवगन के साथ ‘रेंजर’ में नज़र आएंगी.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: तमन्ना भाटिया ने शाहरुख खान, मिल्की ब्यूटी टैग और आइटम नंबर को लेकर क्या कहा?

.webp?width=60)

