'स्त्री 2' के आइटम नंबर और अश्लील लिरिक्स पर क्या बोले डायरेक्टर?
Amar Kaushik का मानना है कि एक अच्छे आइटम सॉन्ग के साथ एक अच्छी मसाला फिल्म बनाई जा सकती है.

Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao की फिल्म Stree 2 इन दिनों चर्चा का विषय है. 'स्त्री 2' सारे रिकॉर्ड्स तोड़ती हुई हिंदी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. ना सिर्फ इसकी कमाई बल्कि इस फिल्म की कहानी, इसके कैमियोज़ और इसके गानों की भी काफी चर्चा हो रही है. खासकर Tamannaah Bhatia पर फिल्माए गाने Aaj Ki Raat की. अब इस गाने पर डायरेक्टर Amar Kaushik ने बात की है.
अमर कौशिक का मानना है कि एक अच्छे आइटम सॉन्ग के साथ एक अच्छी मसाला फिल्म बनाई जा सकती है. वो भी बिना किसी अश्लील लिरिक्स के साथ इन गानों को बनाया जा सकता है. अमर ने कहा,
अमर ने कहा,
जब अमर से पूछा गया कि क्या उन्हें ये नहीं लगता कि उनके गानों के लिरिक्स को कैची बीट्स और डांस मूव्स ने ढक लिया है. तो इस पर अमर ने कहा,
अमर ने आगे जोड़ा,
अमर ने बताया कि उन्होंने ये सोचा था कि 'स्त्री' फिल्म को एंटरटेनिंग बनाते हुए लोगों तक मैसेज पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि अपने काम से लोगों तक सीख पहुंचाना चाहते थे और वो खुश हैं कि फिल्म को इतना बढियां रिस्पॉन्स मिला और लोगों तक उनका मैसेज पहुंचा. ख़ैर, 'स्त्री 2', 15 अगस्त को रिलीज़ हुई थी. इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर ली है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है

.webp?width=60)

