शाहरुख खान की 'जवान' का फाइनल कलेक्शन क्या रहा?
Shahrukh Khan की Jawan, चाइना में रिलीज़ हुए बिना, विदेशी मार्केट से सबसे ज़्यादा पैसे कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई.

Shahrukh Khan इन दिनों अपनी फिल्म Dunki वजह से चर्चा में हैं. मगर उनकी पिछली फिल्म Jawan अब जाकर थिएटर्स से उतरी है. रिलीज़ के आठ हफ्तों बाद. अब जाकर फिल्म की फाइनल कमाई पता लगी है. 'जवान' हिंदी सिनेमा इतिहास की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. वहीं दुनियाभर से सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्मों की लिस्ट में ये पांचवें नंबर पर है. एक साल के भीतर शाहरुख खान की दूसरी 1000 करोड़ी फिल्म.
'जवान' ने दुनियाभर से 1150 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. इसमें 640 करोड़ रुपए इंडिया से आए. फिल्म के हिंदी वर्ज़न ने 'पठान' और 'गदर 2' को पछाड़ते हुए देशभर से 582 करोड़ रुपए कमा डाले. 58 करोड़ रुपए फिल्म के तेलुगु और तमिल वर्ज़न से आए. इंटरनेशनल मार्केट्स से 'जवान' 400 करोड़ रुपए बिज़नेस किया. बिना चाइना में रिलीज़ हुए आज तक किसी हिंदी फिल्म ने ओवरसीज़ से इतने पैसे नहीं कमाए थे. ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
'जवान' को 300 करोड़ रुपए से ऊपर के बजट में बनाया गया था. प्रिंटिंग एंड एडवर्टाइज़िंग (P&A) कॉस्ट मिलाकर फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपए के आसपास है. इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1140 करोड़ रुपए है. नेट 1050-70 करोड़ रुपए के आसपास आएगा. किसी भी हालत में 'जवान' अपने मेकर्स के लिए बहुत फायदे का सौदा साबित हुई. इस फिल्म को शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने ही प्रोड्यूस किया था.
'जवान' को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रियमणी और सुनील ग्रोवर जैसे एक्टर्स ने काम किया था. संजय दत्त ने कैमियो किया था. शाहरुख खान के बर्थडे पर 2 नवंबर को ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी आ गई है. बताया जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी कट में कुछ एक्स्ट्रा सीन्स भी हैं. इसलिए इसे 'जवान' एक्सटेंडेड कट बुलाया जा रहा है.
शाहरुख खान जीवन में आगे बढ़ चुके हैं. अब वो अपनी नई फिल्म 'डंकी' की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म का पहला टीज़र आया. जिसे अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है. ये वो पहली फिल्म है, जिस पर राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान साथ काम कर रहे हैं. इसमें शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, विकी कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे एक्टर्स ने काम किया है. 'डंकी' क्रिसमस 2023 पर रिलीज़ हो रही है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'जवान' को 50 दिन पूरे, जानिए रेड चिलीज़ को कितना मुनाफा हुआ?

