The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • At Dunki teaser fan meet event Shahrukh Khan says he is not making Jawan 2 due to this reason

'डंकी' टीज़र लॉन्च इवेंट में बोले शाहरुख खान, " 'जवान 2' नहीं बनाऊंगा"

इस इवेंट में Shahrukh Khan ने ये भी कहा कि उनके लिए Jawan 2 बनाना बहुत आसान है. Atlee को फोन करेंगे और फिल्म बन जाएगी. मगर वो नहीं बनाएंगे.

Advertisement
pic
3 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 02:37 PM IST)
jawan, shahrukh khan,
'जवान' के एक सीन में शाहरुख खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shahrukh Khan ने 2 नवंबर को अपना 58वां बर्थडे मनाया. इस मौके पर उनकी आगामी फिल्म Dunki का पहला टीज़र रिलीज़ किया गया. इसके बाद शाहरुख ने देश के अलग-अलग हिस्सों से आए फैन्स के साथ एक इवेंट में हिस्सा लिया. उनके साथ 'डंकी' का टीज़र देखा. इस मौके पर डायरेक्टर Rajkumar Hirani और राइटर Abhijat Joshi भी मौजूद थे. यहीं पर शाहरुख खान ने अपने फैन्स का एक बड़ा कंफ्यूज़न दूर कर दिया. शाहरुख ने बताया कि वो Jawan का सीक्वल नहीं बनाएंगे.

मुंबई में हुए इस फैन मीट इवेंट में 'जवान' और उसके संभावित सीक्वल के बारे में बात करते हुए कहा-

"मेरे लिए 'जवान 2' बनाना बहुत आसान है. मैं अभी एटली को कॉल करूंगा और हम बना लेंगे. उसको क्या बोलते हैं? फ्रैंचाइज़ फिल्म. मगर मैं वो नहीं करना चाहता. मैं नई तरह की फिल्में बनाना चाहता हूं. आप सब के लिए नए किरदार करना चाहता हूं. 'डंकी' जैसी फिल्म आपसे बहुत सारी बातें करेगी और आपको खूब एंटरटेन करेगी. अगर आपको फैक्ट बताऊं, तो मुझे लगता है कि ये आपको 'जवान' और 'पठान' से ज़्यादा एंटरटेन करेगी."

'जवान' में शाहरुख खान का डबल रोल बहुत पसंद किया गया. देशभर से उस फिल्म ने 600 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर डाली. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1150 करोड़ रुपए बताया जा रही है. जो कि 'पठान' से भी 100 करोड़ रुपए ज़्यादा है. एक तरफ एटली ‘जवान’ को फ्रैंचाइज़ में तब्दील करने की बात कह चुके हैं. वो विक्रम राठौड़ के कैरेक्टर के साथ इसका स्पिन-ऑफ बनाने पर भी चर्चा कर चुके हैं. मगर शाहरुख ने ‘जवान 2’ को लेकर दर्शकों का सारा भ्रम दूर कर दिया. हालांकि वो अब भी फ्रैंचाइज़ फिल्मों का हिस्सा हैं. वो यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स में ‘पठान’ का किरदार निभाते हैं. वो जल्द ही इस फ्रैंचाइज़ की अगली किस्त ‘टाइगर 3’ और ‘टाइगर वर्सज़ पठान’ में नज़र आने वाले हैं. 

ख़ैर, जब से 'डंकी' का टीज़र आया है, तब से इस फिल्म पर ऐसे आरोप लग रहे हैं कि इससे 'ज़ीरो' वाली वाइब आ रही है. प्लस जनता की और भी कुछ शिकायतें हैं. शाहरुख ने बताया कि उन लोगों ने 'डंकी' का वो टीज़र क्यों रिलीज़ किया. उन्होंने कहा-

"राजू सर क्लीयर थे कि पहले हमारी फिल्म की दुनिया सबको दिखाई दे. मैं उसमें क्या कर रहा हूं, या तापसी क्या कर रही है, वो सब हम धीरे-धीरे दिखाएंगे. तो मैं इसमें क्या कर रहा हूं, वो बाद में पता चलेगा. मगर काफी अच्छा कर रहा हूं."  

शाहरुख खान की 'डंकी' इल्लीगल इमिग्रेशन के मसले पर आधारित फिल्म है. इसलिए फिल्म पर ये भी आरोप लग रहे हैं कि ये मलयालम भाषा की फिल्म CIA की रीमेक हो सकती है. सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों के सीन्स में समानता बताकर आरोप-प्रत्यारोप वाला खेल चल रहा है.

ख़ैर, 'डंकी' में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विकी कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और सतीश शाह जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. 'डंकी' विदेशों में 21 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है. मगर इंडिया में अब तक फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई. इसे क्रिसमस 2023 पर रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड बताया जा रहा है. 

वीडियो: 'डंकी' टीज़र में शाहरुख खान के अलावा ये 10 एक्टर्स भी काम कर रहे हैं, जो टीज़र में नहीं दिखे

Advertisement

Advertisement

()