The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan, MS Dhoni, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt and the whole industry spotted at the Shahrukh Khan birthday party

शाहरुख की बर्थडे पार्टी में स्टार्स का तांता, सलमान, धोनी, रणबीर, आलिया, दीपिका सब पहुंचे

Shahrukh Khan की बर्थडे पार्टी से आई फोटोज़ में एक महिला हर सेलेब्रिटी के साथ नज़र आ रही हैं. कौन हैं ये ख़ातून?

Advertisement
pic
3 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:56 PM IST)
shahrukh khan birthday party,
शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी से आई तस्वीरों में फौज़िया, धोनी, आलिया, रणवीर और दीपिका.
Quick AI Highlights
Click here to view more

2 नवंबर Shahrukh Khan के लिए बड़ा व्यस्त दिन रहा. 1 नवंबर की देर रात वो मन्नत लौटे. घर के बाहर बर्थडे विश करने आए फैन्स का अभिवादन किया. 2 नवंबर की सुबह Dunki का टीज़र रिलीज़ किया. उसी दोपहर उन्होंने 'डंकी' टीज़र से जुड़े एक फैन इवेंट में हिस्सा लिया. फैन्स से इंटरैक्ट किया. उनके साथ 'डंकी' का टीज़र देखा. उसी रात उन्होंने अपने दोस्त-साथियों और कलीग्स के लिए एक भव्य पार्टी रखी. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि शाहरुख के लिए 2023 बहुत सफल रहा है. इसे सेलीब्रेट करने के लिए उन्होंने पूरी इंडस्ट्री को बुलावा भेजा था. 2 नवंबर को ही शाहरुख की मैनेजर Pooja Dadlani का भी जन्मदिन होता है. ये शाहरुख का 58वां बर्थडे था और पूजा का 40वां.

शाहरुख खान ने किसी सीक्रेट लोकेशन पर ये पार्टी रखी थी. जिसके बारे में न मीडियो को कोई जानकारी थी, न पैपराज़ी को. आर्यन खान केस के बाद से शाहरुख खान ने मीडिया को पूरी तरह से बॉयकॉट करके रखा है. न वो फोटोग्राफर्स के सामने आते हैं. न मीडिया इंटरव्यूज़ देते हैं. इसलिए तमाम चर्चित पैपराज़ी केंद्र से इस पार्टी की कोई तस्वीर बाहर नहीं आई है. हालांकि जो लोग यहां पहुंचे थे, उन्होंने ही कुछ फोटोज़ अपने सोशल मीडिया पर डाली. इससे पता चला कि शाहरुख की पार्टी में वाकई बहुत सारे लोग जमा हुए थे. सलमान खान से लेकर महेंद्र सिंह धोनी, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, एटली, करिश्मा कपूर, संजय कपूर, अमृता अरोड़ा और अर्जुन कपूर जैसे लोग मौजूद थे.

srk birthday
करीना कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट.

इस इवेंट से जितनी भी तस्वीरें आई हैं, उनमें एक महिला हर जगह, हर सेलेब्रिटी के साथ नज़र आ रही हैं. ये फौज़िया अदील बट हैं. क़तर में FAB एंटरटेनमेंट नाम की सेलेब्रिटी मैनेजमेंट और इवेंट ऑर्गनाइज़िंग कंपनी चलाती हैं. बड़े-बड़े ब्रांड्स और सेलेब्रिटीज़ के साथ ये कंपनी काम करती है. शाहरुख खान की पार्टी से जितनी भी तस्वीरें बाहर आई हैं, उनमें से 90 परसेंट फोटोज़ इनके इंस्टाग्राम से ली गई हैं. शाहरुख की पार्टी के अलावा फौज़िया ने अपने इंस्टाग्राम पर 'डंकी' का टीज़र भी पोस्ट किया. इस आधार पर ये कहा जा रहा है कि शायद वो 'डंकी' के प्रमोशन और डिस्ट्रिब्यूशन का हिस्सा हैं. क़तर और मिडल ईस्ट में 'डंकी' को रिलीज़ करने से शायद उनका कुछ लेना-देना भी हो सकता है.  

ये तो गेस्ट लोगों की बात हो गई. उस पार्टी से अब तक शाहरुख खान की कोई फोटो बाहर नहीं आई. उनकी एक वीडियो आई थी, जिसमें वो करण जौहर और आर्यन खान के साथ दिखाई दे रहे थे. 

शाहरुख खान की 'डंकी' का पहला टीज़र रिलीज़ किया गया. इसे 'डंकी ड्रॉप 1' कहा गया है. इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, विकी कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. 'डंकी' इंटरनेशनल मार्केट्स में 21 दिसंबर को रिलीज़ होगी. मगर फिल्म की इंडिया रिलीज़ डेट अब तक अनाउंस नहीं की गई है. 

वीडियो: 'डंकी' टीज़र में दिख गया, ये शाहरुख खान की नहीं राजकुमार हिरानी की फिल्म है

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()