The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Shahrukh Khan's Dunki Teaser to Vijay's leo update

शाहरुख खान की 'डंकी' का टीज़र देख क्या बोली पब्लिक

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मच अवेटेड फिल्म 'डंकी' (Dunki) का पहला टीज़र आ गया है. जिसे 'डंकी' ड्रॉप वन कहा जा रहा है. 'डंकी' का दूसरा टीज़र भी आना है. जो ड्रॉप 2 नाम से आएगा.

Advertisement
pic
2 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 07:21 PM IST)
Dunki
'डंकी' के टीज़र में विक्की कौशल किसी सरप्राइज़ की तरह दिखे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं.

#'लियो' की सक्सेस मीट पर हुआ ग्रैंड इवेंट

थलपति विजय की फिल्म 'लियो' की ह्यूज सक्सेस के बाद इसकी सक्सेस इवेंट पार्टी रखी गई. चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में ये ग्रैंड इवेंट ऑर्गनाइज़ करवाया गया था. जिसमें फैन्स के साथ फिल्म के सभी कास्ट एंड क्रू मौजूद थे.

# 'तेजस' ने छह दिनों में कमाए 5 करोड़ रुपए

कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' उनके करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर साबित होती दिख रही है. छह दिनों में फिल्म सिर्फ पांच करोड़ का कलेक्शन कर पाई है. दर्शक ना मिलने की वजह से देश के कई हिस्सों में 'तेजस' के शोज़ भी कैंसल कर दिए गए हैं.

# शाहरुख खान की 'डंकी' का टीज़र आया

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'डंकी' का पहला टीज़र आ गया है. जिसे 'डंकी' ड्रॉप वन कहा जा रहा है. 'डंकी' का दूसरा टीज़र भी आना है. जो ड्रॉप 2 नाम से आएगा. पहले वाले टीज़र में राजकुमार हिरानी की छाप है. उनकी फिल्मों की तरह ही इसमें इमोशन, ड्रामा और कॉमेडी का मिश्रण है. टीजर की एक बात अच्छी लगी कि इसमें कुछ बहुत छिपाने की कोशिश नहीं की गई है. यहां कोई स्टार नहीं, बल्कि कहानी किंग है. हाल ही में आए 'जवान', और ‘टाइगर 3’ के टीज़र में में हीरो को महत्ता देने की कोशिश की गई थी, लेकिन यहां कहानी को इम्पॉर्टेंस दी गई.

# 'डंकी' का टीज़र देख क्या बोले लोग

शाहरुख की 'डंकी' का टीज़र देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन्स आ रहे हैं. कुछ लोग राजकुमार हिरानी के लिए एक्साइटेड हैं. कुछ तापसी-विक्की के लिए तो कुछ सोनू निगम के लिए. एक यूज़र ने लिखा, ''शाहरुख और सोनू निगम के कॉम्बिनेशन को देखकर इमोशनल हो गया. उनकी आवाज़ इतनी हार्ड हिटिंग है कि हम सभी इमोशनल हो जाएंगे.'' एक यूज़र ने लिखा, ''डंकी आपकी उम्मीदों से भी अच्छी होगी. दमदार स्टोरी प्लस इमोशन और अच्छी स्टारकास्ट.'' एक ने लिखा, ''राजकुमार हिरानी जिस तरह सोशल इशूज़ उठाते हैं उसमें हंसी-मज़ाक इमोशन सब होता है. इस बार अब्रॉड क्रेज़ और इमीग्रेशन पर बात होगी. सिर्फ ये टॉपिक ही इस फिल्म को बढ़िया रीच देगा.'' खैर, इतनी तारीफों के अलावा कई लोग 'सलार' को लेकर और प्रभास को लेकर भी ट्वीट कर रहे हैं. क्योंकि 'सलार' का क्लैश 'डंकी' से होने वाला है.

# कोक स्टूडियो के 'खलासी' के 450 करोड़ व्यूज़

कोक स्टूडियो भारत का एक गुजराती गाना 'खलासी' आजकल भयंकर वायरल है. सोशल मीडिया पर इस गाने के साथ हज़ारों रील्स और शॉर्ट्स मिल जाएंगे. कोक स्टूडियो ने इस गाने के साथ इतिहास बना लिया है. इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म्स पर यू-ट्यूब, स्पॉटीफाई और जिन-जिन जगहों पर भी इसे रिलीज़ किया गया है, सभी को मिलाकर गाने को अब तक 450 करोड़ व्यूज़ मिल चुके हैं.

# कॉमेडी फिल्म में नीना गुप्ता-रकुल प्रीत सिंह

नीना गुप्ता और रकुल प्रीत सिंह एक साथ एक कॉमेडी फिल्म करने जा रही हैं. फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है मगर इसकी शूटिंग इसी महीने से शुरू हो जाएगी. मूवी को आशीष आर. शुक्ला डायरेक्ट कर रहे हैं.

Advertisement

Advertisement

()