परेश रावल करने वाले थे मुन्नाभाई MBBS, विधु विनोद चोपड़ा की 'अकड़' देख बदल दिया फैसला
परेश रावल का सिलेक्शन हो गया था, पर एक बात ने सब गड़बड़ कर दिया. Paresh Rawal ने कहा है कि Vidhu Vinod Chopra मठाधीश हो गए हैं, उनके साथ रहने के बावजूद Raju Hirani अच्छा इंसान है, ये बड़ी उपलब्धि है. और क्या-क्या बता दिया परेश रावल ने?

क्या आप जानते हैं Munnabhai MBBS में Boman Irani का किरदार पहले Paresh Rawal को ऑफ़र हुआ था? परेश खुद Raju Hirani की ये फिल्म करना चाहते थे. मगर Vidhu Vinod Chopra का बातचीत का लहजा उन्हें अखर गया. उनकी तुनक मिज़ाजी के कारण बात बन नहीं पाई, और ये किरदार बोमन ईरानी के खाते में चला गया. क्या हुआ दोनों के बीच? ऐसा क्या कह दिया विधु विनोद ने कि परेश, जो ख़ुद ये फिल्म करने के लिए आतुर थे, उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी.
ये पूरा वाकया परेश रावल ने तब सुनाया जब हाल ही में वो The Lallantop के ख़ास कार्यक्रम Guest in the newsroom में आए. परेश ने कहा -
विधु विनोद चोपड़ा के बारे में बात करते हुए परेश के लहजे और हावभाव में तल्खी उतर आई. वो बोले -
बातचीत में परेश से सवाल किया गया कि क्या आपने काम किया है विधु विनोद के साथ? परेश ने कहा,
परेश रावल तकरीबन 55 साल से एक्टिंग कर रहे हैं. उन्होंने शुरुआत थिएटर से की थी. और अब भी गुजराती-हिंदी ड्रामा कर रहे हैं. 2014 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया. परेश रावल जल्द ही ‘हेरा फेरी 3’ में बाबू भैया के रोल में नज़र आएंगे. इसमें अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में हैं.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: स्वरूप रावल ने पढ़ाने का धांसू तरीका बताया, PM मोदी, परेश रावल, मिस इंडिया की क्या पोल बताई?

.webp?width=60)

