मिथुन की इस फिल्म ने 40 साल पहले सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे, कमाई सुन सोचोगे ये कैसे हुआ होगा?
Mithun chakraborty की फिल्म Disco Dancer 1982 में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर तब इसने जबरदस्त कमाई की थी. इतनी तब तक कोई फिल्म नहीं कर पाई थी. Mithun ने एक इंटरव्यू में अब इस फिल्म को लेकर क्या बड़ी बातें बताई हैं?

डिस्को डांसर (Disco Dancer first 100 crore film) फिल्म के रिलीज होने को 41 साल होने वाले हैं. इस फिल्म ने मिथुन चक्रवर्ती को रातोंरात स्टार बना दिया था. वे भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में जाने-माने अभिनेता बन गए थे. डिस्को डांसर ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की थी. अब 100, 200 यहां तक कि कई फिल्में 400 करोड़ रूपये की भी कमाई करती हैं. लेकिन भारत में 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली फिल्म Mithun chakraborty की डिस्को डांसर ही थी.
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिथुन ने डिस्को डांसर पर बात करते हुए कहा कि आजकल कोई फिल्म 100 करोड़ रुपये से कम की कमाई करती है तो उसे फ्लॉप माना जाता है. तब जब डिस्को डांसर ने 100 करोड़ रुपये कमाए थे तो उन्हें भरोसा तक नहीं हुआ था. उन्हें लगा था बाप रे, इतना ज्यादा पैसा.
ये भी पढ़ें- मिथुन ने क्यों कहा उनकी कहानी लोगों को इंस्पायर नहीं करेगी?
Mithun chakraborty ने आगे कहा कि तब कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अगर 3 से 5 करोड़ रुपये की कमाई भी कर लेती थी तो उसे ब्लॉकबस्टर माना जाता था. अगर आप कमाई के सभी स्त्रोतों को भी जोड़ लें तो 50 से 55 करोड़ रुपये की कमाई बहुत ज्यादा होती थी. लेकिन अब कोई अगर फिल्म 100 करोड़ रुपए से कम कमाती है तो लोग कहते हैं कि ठीक है. आजकल शायद पैसे बहुत सस्ता हो गया है.
क्या Disco Dancer का सीक्वल बनाएंगे?हाल ही में सनी देओल की मशहूर फिल्म गदर का सीक्वल रिलीज हुआ था. उसके बाद से मिथुन की फिल्म डिस्को डांसर का सीक्वल बनाने की भी मांग बढ़ गई है. लेकिन मिथुन चक्रवर्ती का मानना है कि इसको दोबारा नहीं बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि कभी-कभार ही किसी फिल्म को इस तरह की सफलता मिलती है. उस समय वो बस हो गया था. उनके मुताबिक इस फिल्म को एक अमर फिल्म जैसा माना जाता है. और जब तक वो रहेंगे, अगर वो नहीं भी रहेंगे तो भी डिस्को डांसर रहेगी.
ये भी पढ़ें- मिथुन की 'डिस्को डांसर' के डायरेक्टर बी सुभाष मुफलिसी में
मिथुन ने आगे बताया कि ये पहली म्यूजिकल डांसिंग फिल्म थी. इसने उन्हें म्यूजिकल स्टार नहीं बनाया, बल्कि इसने उन्हें डांसिंग सुपरस्टार बना दिया. आज के समय में सिर्फ डांस पर फिल्म बनाने का जोखिम कोई नहीं उठाएगा. ये जोखिम बब्बर सुभाष ने लिया था. इसका फल उन्हें मिला भी. मिथुन चक्रवर्ती आने वाली फिल्म काबुलीवाला में नजर आने वाले हैं.
वीडियो: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह ने पिता की छिछली फिल्मों का बचाव करते हुए क्या कहा?

.webp?width=60)

