'डिस्को डांसर', 'कसम पैदा करने वाले की', 'एडवेंचर्स ऑफ टार्ज़न', 'आंधी तूफ़ान'जैसी 17 से ऊपर फिल्में बनाने वाले निर्माता-निर्देशक बी सुभाष इस वक़्त अपने जीवनके कठिन दौर से गुज़र रहे हैं. बी सुभाष की पत्नी 67 वर्षीय पत्नी तिलोत्तिमा मुंबईके कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं.तिलोतिमा का वहां फेफड़ों से संबंधित बीमारी का इलाज चल रहा है. इस गंभीर बीमारी काइलाज करवा पाना अब बी सुभाष और उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल हो रहा है. बीसुभाष की सुपुत्री श्वेता ने ऑनलाइन फंडरेज़र की अपील की है. तिलोत्तिमा के इलाज केलिए उन्हें 30 लाख रुपयों की ज़रूरत है. Ketto नाम की फंडरेजिंग आर्गेनाईजेशन मेंश्वेता ने लोगों से कंट्रीब्यूट करने के लिए ये अपील की है.'Disco Dancer' Filmmaker B Subhash's Wife Hospitalised, Family Appeals for FundsB Subhash's Disco Dancer was one of the biggest hits in Bollywood in the1980s.@Jhajhajha https://t.co/DU2YTerYf5— Celina Jaitly (@CelinaJaitly) November 15, 2021 न्यूज़ पोर्टल द क्विंट सेबातचीत में बी सुभाष ने बताया कि पिछले साल कोविड लहर से पहले उन्होंने हॉलीवुड कीप्रोडक्शन कंपनी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. 'डिस्को डांसर' के रीमेक केसिलसिले में. वो कुछ नए एक्टर्स के साथ ये फ़िल्म बनाने जा रहे थे. लेकिन कोविड आनेके बाद प्रोजेक्ट ड्रॉप कर दिया गया. सुभाष ने बताया कि उनकी पत्नी की पिछली पांचसालों से डाइलेसिस चल रही है. हाल ही में उनकी पत्नी की तबियत ज़्यादा बिगड़ गई.सुभाष ने कहा कि वो अपनी ओर से बहुत कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब वो बहुत असहाय महसूसकर रहे हैं. किसी एसोसिएशन से मदद लेने के सवाल पर सुभाष ने कहा, "मुझे नहीं लगताइस वक़्त प्रैक्टिकल होगा किसी एसोसिएशन को अप्रोच करना. ज़्यादा से ज़्यादा वो कुछपैसे हमें दे देंगे. इसी के लिए मेरी बेटी ने ऑनलाइन कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए अप्लाईकिया है." अपने बिखरते जीवन के बारे में बात करते हुए सुभाष ने कहा, "मेरा सपना थाहॉलीवुड के लिए फ़िल्म बनाना. लेकिन अब मैं कोई सपने नहीं देख सकता. परिवार सबसेपहले आता है." बी सुभाष के परिवार की मदद के लिए अब फ़िल्म इंडस्ट्री से भी लोग हाथबढ़ा रहे हैं. एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने भी ट्विटर पर लोगों से बी सुभाष की मदद करनेकी गुज़ारिश की है .