एंटरनेटमेंट जगत की बड़ी और छोटी खबरों को एक साथ एक जगह और कम समय में पढ़ना चाहतेहैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. नीचे आज की सिनेमा बुलेटिन में पढ़िए सिद्धार्थशुक्ला के घरवालों ने लोगों से क्या अपील की और श्वेता तिवारी के उस विवादित बयानके बारे में जिसे लेकर वो सुबह से ट्रोल हो रही हैं.1. वॉर्नर ब्रदर्स की 'द बैटमैन' का पोस्टर रिलीज़वॉर्नर ब्रदर्स की फिल्म 'द बैटमैन' का नया पोस्टर आ गया है. रॉबर्ट पैटिनसन की येफिल्म 4 मार्च को इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज़ होगी.2. पीटर डिंकलेज के कमेंट पर डिज़्नी का बयान'गेम ऑफ़ थ्रोन्स' वाले एक्टर पीटर डिंकलेज ने डिज़्नी के 'स्नो व्हाइट एंड द सेवेनड्वार्फ्स' की रीमेक बनाने के फैसले की आलोचना की थी. जिस पर डिज़्नी ने अपना बयानदिया है. कहा कि वो मूवी को रूढ़ीवादी सोच से हटकर नए अप्रोच के साथ बनाएंगे. जिसकेलिए वो ड्वार्फ्स या बौने समुदाय के सदस्यों के साथ कंसल्ट करेंगे.3. टॉम की 'अनचार्टेड' 18 फरवरी को होगी रिलीज़टॉम होलैंड की फिल्म 'अनचार्टेड', इंडिया में 18 फरवरी को रिलीज़ होगी. फुल टूएक्शन इस फिल्म को हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु भाषाओं में देखा जा सकेगा.4. गोवा में मौनी रॉय की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरूएक्ट्रेस मौनी रॉय दुबई के बैंकर और बिज़नसमैन सूरज नांबियार से शादी करने जा रहीहैं. गोवा में उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी शुरू हो चुके हैं.View this post on InstagramA post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)मौनी के हल्दी-रस्म की तस्वीरें उनकी दोस्त मंदिरा बेदी और अनीता हसनंदानी ने शेयरकी हैं.5. अनुष्का ने दी प्रियंका-निक को पैरेंट बनने की बधाईअनुष्का शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को उनके पैरेंट बनने की बधाई दी है.इंस्टा पर बधाई देते हुए अनुष्का ने लिखा कि कपल अब स्लीपलेस नाइट के लिए तैयार होजाएं.6. मलयालम फिल्म 'फ्रीडम फाइटर' का ट्रेलर रिलीज़मलयालम फिल्म 'फ्रीडम फाइटर' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. सोनी लिव की इस एंथोलॉजीफिल्म का एक सेग्मेंट जॉए बेबी ने डायरेक्ट किया है.जो इससे पहले 'द ग्रेट इंडियन किचन' फिल्म बना चुके हैं.7. प्रज्ज्वल की फिल्म 'माफिया' का फर्स्ट लुक रिलीज़कन्नड़ एक्टर प्रज्ज्वल देवराज की फिल्म 'माफिया' का फर्स्ट लुक आ गया. मूवी मेंप्रज्ज्वल एक पुलिस वाले के रोल में होंगे. इसे कन्नड़ के अलावा तेलुगु और तमिलभाषा में रिलीज़ किया जाएगा.8. मार्च से 'सैम बहादुर' की शूटिंग करेंगे विकीविकी कौशल इन दिनों लक्ष्मण उतेकर की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. जल्दही वो 'सैम बहादुर' में भी नज़र आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी कीशूटिंग मार्च से शुरू की जाएगी.9. सिद्धार्थ शुक्ला के घरवालों ने की खास अपीललेट एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी करके अपील की है.परिवार वालों ने कहा कि सिद्धार्थ के नाम का इस्तेमाल करके किसी भी प्रोजेक्ट कोलॉन्च करने से पहले मेकर्स, फैमिली से बात कर लें. शहनाज़ गिल ने इस स्टेंटमेंट कोअपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.10. हेज़ल और युवराज सिंह बने बेबी बॉय के पैरेंट्सयुवराज सिंह और उनकी वाइफ हेज़ल ने 25 जनवरी को एक बेबी बॉय को जन्म दिया है. इसकीअनाउंसमेंट उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की.इसी पोस्ट में उन्होंने लोगों से उनकी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने की भी अपील की.11. मुंबई पुलिस की 'निर्भया स्क्वाड' पहल की तारीफविमेन सेफ्टी के लिए मुंबई पुलिस ने निर्भया स्क्वाड की शुरुआत की है. महिलाओं कीसुरक्षा के लिए शुरू हुई इस हेल्पलाइन नंबर और इस पूरे प्रॉसेस की तारीफ मेंबॉलीवुड उतर आया. अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान और शाहिद कपूर जैसे सितारोंने इस कदम की तारीफ की.12. सुनील दर्शन ने सुंदर पिचई के खिलाफ की FIRफिल्म मेकर सुनील दर्शन ने यूट्यूब पर 'एक हसीना थी एक दीवाना था' के कॉपीराइटउल्लंघन को लेकर गूगल CEO सुंदर पिचाई के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. आरोप है कियूट्यूब पर कई यूज़र्स उनके एक्सक्लूसिव कंटेंट को यूज़ कर रहे हैं. जिससे उन्हेंभारी नुकसान हुआ है.13. अक्षय की पांव छूते हुए फोटो पर कपिल का बयानकपिल शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में उस वायरल फोटो पर बात की जिसमें अक्षय कुमारउनका पैर छूते दिखाई दे रहे हैं. कपिल ने एक्सप्लेन करते हुए बस इतना कहा, ''मैंनेबस यही कमाया है''. कपिल ने कहा कि उस वक्त अक्षय उन्हें पैर छूना सिखा रहे थे औरउसी समय ये फोटो क्लिक हो गई.14. 'ब्रा की साइज़ भगवान ले रहा है' कहने पर श्वेता ट्रोलएक्ट्रेस श्वेता तिवारी सुबह से ट्रोल हो रही हैं. वजह, उनका एक बयान. एक इवेंट मेंश्वेता ने ब्रा को लेकर कमेंट किया. कहा कि उनके ब्रा का साइज़ भगवान ले रहे हैं.इसी बयान के लिए लोगों ने उनकी ट्रोलिंग शुरू कर दी. मध्यप्रदेश के गृहमंत्रीनरोत्तम मिश्रा ने भी श्वेता के बयान की निंदा करते हुए कमिश्नर से मामले कीरिपोर्ट मांगी. मगर हमने जब ये वायरल वीडियो पूरा देखा तो पता चला कि श्वेता कीट्रोलिंग पूरी तरह गलत है. श्वेता एक अपकमिंग सीरीज़ के किरदारों के बारे में बातकर रही थीं.इस सीरीज़ में श्वेता के साथ एक्टर सौरभ राज जैन होंगे. जो इससे पहले कई सीरियल्समें भगवान शिव और कृष्ण का रोल प्ले कर चुके हैं. इस नई सीरीज़ में वो ब्रा फिटर केरोल में होंगे. इन्हीं किरदारों पर बात करते हुए श्वेता तिवारी ने ब्रा साइज़ वालाबयान दिया था. जिसे गलत समझकर लोगों ने उनकी ट्रोलिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा हैकि श्वेता की इस नयी सीरीज़ का अनाम 'शो स्टॉपर' होगा.15. 'मिस्टर एंड मिसेज़ माही' के लिए जाह्नवी की मेहनतजाह्नवी कपूर अपनी अगली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज़ माही' के लिए तैयारी कर रही हैं.जाह्नवी ने प्रैक्टिस की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा पर भी शेयर की. जिसमें वोक्रिकेटर दिनेश कार्तिक के साथ बैटिंग के दांव-पेंच सीखती दिख रही हैं.16. सोनू निगम-चंद्रप्रकाश द्विवेदी को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कारभारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की अनाउंसमेंट कर दी है. जिसमें अलग-अलग क्षेत्रोंमें काम करने वाले 128 लोगों का नाम शामिल है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से इसमें सोनूनिगम और डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी का नाम भी शामिल है.17. सिंगर संध्या मुखर्जी ने पद्मश्री सम्मान लेने से किया मनामशहूर बंगाली गायिका संध्या मुखर्जी ने पद्म श्री सम्मान की पेशकश को स्वीकार करनेसे मना कर दिया. उनकी बेटी का कहना है कि 90 साल की उम्र में, आठ दशकों से अधिक केगायन करियर के साथ पद्म श्री के लिए चुना जाना उनके लिए अपमानजनक है. उन्होंने कहाये सम्मान किसी जूनियर कलाकार के लिए अधिक योग्य है.18. लेट एक्टर पुनीत की लास्ट फिल्म 'जेम्स' का पोस्टर रिलीज़लेट एक्टर पुनीत राजकुमार की लास्ट फिल्म 'जेम्स' का फर्स्ट पोस्टर कल रिलीज़ होगया. ‘जेम्स’ को पुनीत के जन्मदिन यानी 17 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़किया जाएगा.तो बस ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इसे वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं.इसे रोज़ाना शाम 06 बजे हमारे चैनल लल्लनटॉप सिनेमा और दी लल्लनटॉप पर रिलीज़ कियाजाता है.