"50 सारसों ने हमें घेर लिया, तभी पतंग लिए इरफ़ान आए और कमाल कर दिया" - अनूप सिंह
इरफ़ान की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी फिल्म The Song of Scorpions रिलीज़ हुई है.

Irrfan की फिल्म The Song of Scorpions रिलीज़ हुई है. इस फिल्म को पहली बार 2017 के Locarno Film Festival में प्रीमियर किया गया था. फिल्म के डायरेक्टर अनूप सिंह इसी सिलसिले में लगातार इंटरव्यूज़ दे रहे हैं. एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इरफ़ान से जुड़े कुछ रोचक किस्से बताए. फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हुई. अनूप बताते हैं कि उन्हें याद नहीं कि इरफ़ान अपनी वैनिटी वैन में कब रहते हैं. वो अधिकांश समय रेत के टीलों पर लेटे हुए पाए जाते.
अनूप ने बताया कि फिल्म सेट पर इरफ़ान को पतंगबाज़ी का भी शौक था. एक बार शूटिंग अटक गई थी. तब इरफ़ान और उनकी पतंगों की वजह से ही रास्ता खुला. इस बारे में अनूप ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया,
अनूप ने बताया कि एक बार वो लोग रेगिस्तान में शूट कर रहे थे. तभी उनकी टीम को उड़ रहे सारसों ने घेर लिया. अनूप ने हंसते हुए इस किस्से के बारे में बताया,
अनूप और इरफ़ान ने ‘किस्सा’ और The Song of Scorpions पर साथ काम किया. साल 2017 में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पास इरफ़ान के लिए एक स्क्रिप्ट रेडी है. लेकिन वो फिल्म तब बनेगी तब इरफ़ान 80 साल के हो जाएंगे. इस कहानी को लेकर उन्होंने इरफ़ान से बात भी की थी. लेकिन अब ये फिल्म कभी नहीं बन पाएगी.
वीडियो: इरफान खान की बात कर रहे थे सौरभ द्विवेदी, बाबिल समेत जनता की आंखें नम हो गईं

.webp?width=60)

