The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Harsh Varrdhan Kapoor reacts on post about Bollywood, salman, aamir and Shahrukh

"सलमान एक्टिंग नहीं करना चाहते"...वायरल पोस्ट पर बोले अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन- अब समय आ गया है...

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें Salman Khan, Aamir Khan, Shahrukh Khan और Ranbir Kapoor समेत सुपरस्टार्स की बात हो रही है. अब इस पर Harsh Varrdhan Kapoor ने प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
harshvardhan kapoor
हर्षवर्धन कपूर ने बॉलीवुड और फिल्ममेकिंग में हो रहे बदलाव पर बात की.
pic
मेघना
2 अप्रैल 2025 (अपडेटेड: 2 अप्रैल 2025, 04:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

एक्टर Harsh Varrdhan Kapoor. Anil Kapoor के बेटे हैं. एक बड़ी हिट फिल्म की तलाश में हैं. हाल ही में हर्षवर्धन एक सोशल मीडिया बहस में फंस गए. ये बहस तब शुरू हुई जब एक यूज़र ने लिखा कि बॉलीवुड अब खत्म हो रहा है. Shahrukh Khan, Salman Khan और  Aamir Khan पर की गई टिप्पणी के बाद हर्षवर्धन ने हिंदी सिनेमा में हो रहे बदलाव पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट कर डाला. उन्होंने लिखा कि अब मेकर्स को भारी बजट वाली फिल्में बनाने से ज़्यादा अच्छा कॉन्टेंट बनाने पर ध्यान देना चाहिए.

दरअसल, निशांत नाम के एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा,

Embed
Embed

हर्षवर्धन ने इसी पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए कहा,  

Embed
Embed

किसी यूज़र ने इस ट्वीट पर कमेंट किया कि उन्होंने हर्ष की Ray और AK Vs AK देखी है. मगर हर्ष के अंदर जो पोटेंशियल है, वो इन फिल्मों में नहीं दिखा. हर्ष ने इस ट्वीट को कोट करते हुए लिखा,

Embed
Embed

बेसिकली हर्षवर्धन का मानना है कि अच्छी फिल्में बनाने के लिए बड़े बजट की ज़रूरत नहीं होती. कम बजट में भी बढ़िया फिल्में बनाई जा सकती हैं. बस, कहानी अच्छी होनी चाहिए. और उस पर लोग पैसा लगाने के लिए तैयार होने चाहिए. हर्षवर्धन ने आज बन रही फिल्मों पर सवाल उठाया. कहा कि 2025 में ऐसी ही फिल्मों को मंजूरी मिल रही है, जो देखने में 1980 के दशक जैसी लगती हैं. हर्षवर्धन का मानना है कि इंडस्ट्री कुछ नया करने की बजाय पुराने फॉर्मूले पर ही आगे बढ़ रही है. जो कि लोगों को पसंद नहीं आ रहा.

अपने एक ट्वीट में हर्षवर्धन ने ये भी कहा कि उनके पास पैसा भले ही अनलिमिटेड ना हो, मगर आइडियाज़ बहुत सारे हैं. जो कभी खत्म नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जनता का सपोर्ट मिला, तो वो कई यादगार फिल्में बनाएंगे. ख़ैर, हर्षवर्धन कपूर ने अब तक 'थार', 'भावेश जोशी' और 'मिर्ज़या' जैसी फिल्मों में काम किया है.  

वीडियो: सोशल लिस्ट: 'तू है कौन?' पूछ हर्षवर्धन कपूर ने डेविड बेकहम की फोटो पर ट्रोल से खेल लिया

Advertisement

Advertisement

()