प्रियंका-निक के अलावा, 77वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड सैरेमनी से जुड़ी 8 जाबड़ बातें ये थीं
जानिए साल की पहली इंटरनेशनल फिल्म-टीवी प्राइज सैरेमनी में क्या-क्या हुआ?

#1) सबसे ज़्यादा नॉमिनेशन्स- इस बार के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में ‘मैरिज स्टोरी’ नाम की हॉलीवुड मूवी के सबसे ज़्यादा नॉमिनेशन्स थे, लेकिन इसे प्राइज सिर्फ एक ही मिला- सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में लॉरा डर्न को. नॉरा फैनशॉ का किरदार निभाने के लिए. ‘मैरिज स्टोरी’ एक शादीशुदा कपल की कहानी है. पति चार्ली और पत्नी निकोल, दोनों थियेटर और टीवी से जुड़े हुए हैं, और अब अपनी शादी से खुश नहीं हैं. नॉरा फैनशॉ ने इसमें निकोल की वकील का किरदार निभाया था.UPDATE: @priyankachopra will be presenting tonight at the 77th #GoldenGlobes! Watch Hollywood's Party of the Year™ TONIGHT to see all of the presenters we’ve announced! pic.twitter.com/3U7DbNv4cP
— Golden Globe Awards (@goldenglobes) January 5, 2020
#2) वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड- सबसे पहले कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर की गई. कई लोगों के लिए तो ये फिल्म सिर्फ इस एक बात से ख़ास हो जाती है कि इसके निर्देशक ‘पल्प फिक्शन’ और ‘किल बिल’ फेम क्वेंटिन टैरेंटीनो हैं. ‘वंस अपॉन…’ की स्टार कास्ट भी जानने लायक है. लिओनार्डो डी कैप्रियो, ब्रैड पिट, अल पचीनो जैसे अपने-अपने दौर के हॉलीवुड सुपरस्टार्स. होने को ये मूवी भी ‘मैरिज स्टोरी’ की तरह ही एक्टर-एक्टर्स की कहानी कहती है, लेकिन इसका प्लॉट बिलकुल अलहदा है. ‘वंस अपॉन…’ हॉलीवुड के स्वर्णिम काल पर पर एक तंज़ सरीखी है. इसे गोल्डन ग्लोब में 5 नॉमिनेशन और दो प्राइज मिले. म्यूज़िक और कॉमेडी विधा की बेस्ट मूवी का प्राइज और ब्रेड पिट को इसमें निभाए उनके किरदार क्लिफ बूथ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड.Winner Laura Dern discusses everything from why she loved her role in Marriage Story to the likelihood of Big Little Lies Season 3. pic.twitter.com/284OBZWKH8
— Golden Globe Awards (@goldenglobes) January 6, 2020
#3) जोकर- जिसका इंडिया के दर्शकों के बीच उतना की क्रेज था जितना दुनिया के बाकी देशों के दर्शकों के बीच. ये मूवी डीसी कॉमिक्स के एक काल्पनिक शहर है ‘गॉथम’ के सुपर विलेन जोकर की दास्तां कहती है, कि वो जोकर बना कैसे. इस मूवी के गोल्डन ग्लोब में कुल 4 नॉमिनेशन थे और इसे कुल 2 अवॉर्ड मिले. वाकीन फ़ीनिक्स को दिया गया इस मूवी में ‘जोकर’ का किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड. ड्रामा कैटेगरी में. ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया ‘जूडी’ में जूडी का किरदार निभाने के लिए रेने ज़ेलवेगर को.This one's for Rick Dalton. Brad Pitt wins Best Supporting Actor, Motion Picture at The #GoldenGlobes. pic.twitter.com/0QK3TfomI1
— NBC Entertainment (@nbc) January 6, 2020
म्यूज़िक और कॉमेडी विधा में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया नॉरा लूम (ऑक्वाफिना) को. ‘दी फेयरवेल’ में उनके किरदार बिली वांग के लिए. और बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला टेरॉन एगर्टन को. 'रॉकेटमैन' में उनके किरदार एल्टन जॉन के लिए. #4) 1917- हालांकि ‘जोकर’ का नॉमिनेशन ड्रामा कैटेगरी की बेस्ट मूवी के लिए भी हुआ था, लेकिन प्राइज मिला ‘1917’ को. फर्स्ट वर्ल्ड वॉर की एक सत्य घटना पर आधारित मूवी. दो भाई. दोनों सेना में. उन्हें एक टास्क दिया गया है. एक मैसेज डिलीवर करना है. ये टास्क मुश्किल इसलिए क्यूंकि ऐसा करने के लिए उन्हें दुश्मन के इलाके में घुसना था.Congratulations to Renée Zellweger - Best Performance by an Actress in a Motion Picture - Drama - Judy (@JudyTheFilm). - #GoldenGlobes pic.twitter.com/N1wdbmDmqg
— Golden Globe Awards (@goldenglobes) January 6, 2020
#5) पैरासाइट- यूएस और यूके की अंग्रेज़ी मूवीज़ के अलावा जिस मूवी का सबसे ज़्यादा बज़ रहा वो थी ‘पैरासाइट’. गोल्डन ग्लोब में ही नहीं आने वाले महीनों में भी इनका बज़ हर प्राइज सेरेमनी में रहने वाला है. ‘पैरासाइट’ के खाते में तीन नॉमिनेशन और एक प्राइज (बेस्ट फॉरन लैंग्वेज फिल्म) गए. ‘पैरासाइट’ एक साउथ कोरियन मूवी जो ‘वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड’ की तरह ही सबसे पहले कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर की गई. ये मूवी ऑस्कर में भी नॉमिनेट हुई है. ‘पैरासाइट’ दो परिवारों की कहानी है. एक धनी एक निर्धन. पैरासाइट शब्द को मेटाफर की तरह यूज़ किया जाता है. उन लोगों के लिए जो दूसरों पर आश्रित रहते हैं, लगभग अतिक्रमण करते हुए. #6) प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक से साथ क्यूं पहुंची थीं- म्यूज़िक और कॉमेडी विधा की बेस्ट टेलिविज़न सीरीज़ का प्राइज देने के लिए. ये प्राइज मिला ‘फ्लीबैग’ को. ब्रिटिश कॉमेडी-ड्रामा शो, जो लंडन में रहने वाली एक औरत की ट्रेजी-कॉमेडी दास्तां है. ‘फ्लीबैग’ एक अवॉर्ड विनिंग नाटक का टीवी एडॉप्शन था.Congratulations to 1917 (@1917) - Best Motion Picture - Drama. - #GoldenGlobes pic.twitter.com/SzPeW8iVOW
— Golden Globe Awards (@goldenglobes) January 6, 2020
इसी सीरीज़ के लिए फीबी वॉलर ब्रिज को म्यूज़िक और कॉमेडी विधा में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला. ‘फ्लीबैग’ का किरदार निभाने के लिए. बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रामी युसूफ को दिया गया. ‘रामी हसन’ नाम की कॉमेडी-ड्रामा टीवी वेब सीरीज़ में रामी का किरदार निभाने के लिए. #7) सक्सेशन- टीवी के ही अन्य पुरस्कारों में ‘सक्सेशन’ को ड्रामा जॉनर में बेस्ट टेलिविज़न सीरीज़ का प्राइज दिया गया. कुल 2 सीज़न और 20 एपिसोड के इस सीरियल में ‘वेस्टर रॉयको’ कंपनी की मालिक, रॉय फैमिली की कथा दिखाई गई है. वेस्टर रॉयको एक काल्पनिक मल्टी-बिलयन डॉलर मीडिया कंपनी है. आपको ये सब सुनकर एक बार को दूरदर्शन के सीरियल ‘शांति’ की याद आ रही है न?#GoldenGlobes2020 💗 @nickjonas pic.twitter.com/RwcfjZWLfA
— PRIYANKA (@priyankachopra) January 6, 2020
इसी सीरीज़ के लिए एक्टर ब्रायन कॉक्स को लोगन रॉय का किरदार निभाने के लिए ड्रामा टीवी सीरीज़ में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. ड्रामा टीवी सीरीज़ में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड ओलिविया कोलमैन को दिया गया. ‘दी क्राउन’ में उनके क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय के किरदार के वास्ते. एक हिस्टॉरिकल ड्रामा वेब सीरीज़ जिसके तीनों सीज़न और तीसों एपिसोड्स हम भारतीयों के लिए नेटफ्लिक्स में उपलब्ध हैं.Brian Cox tells the HFPA who he’d most like to see guest star on Succession after winning Best Actor - TV Drama at the #GoldenGlobes. pic.twitter.com/VqSELVSpIM
— Golden Globe Awards (@goldenglobes) January 6, 2020
#8) चर्नोबिल- इसके अलावा टेलीविज़न, छोटे पर्दे या वेब सीरीज़ में एक नाम और भारतीयों के लिए जानने लायक है. ‘चर्नोबिल’. क्यूंकि इसका भारत में काफी बज़ था. और इसने गोल्डन ग्लोब में कुल 2 प्राइज जीते- बेस्ट मिनीसीरीज़ कैटेगरी में और साथ ही इसके एक्टर स्टेलन जॉन को मिनीसीरीज़ कैटेगरी में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी दिया गया. ‘चर्नोबिल’ मानव इतिहास की सबसे बड़ी परमाणु दुर्घटना का नाट्य रूपांतरण है. पूरी दुनिया को हिला कर रख देने वाली ये दुर्घटना 25 अप्रैल, 1986 की रात यूक्रेन के चर्नोबिल परमाणु संयंत्र में घटी थी.Olivia Colman discusses her unexpected win and unexpected career ambitions with the HFPA backstage after winning for Best Actress - TV Drama. pic.twitter.com/c2476DPk9o
— Golden Globe Awards (@goldenglobes) January 6, 2020
The winning cast of Chernobyl discusses with the HFPA the international pull of their show and what makes it so important. pic.twitter.com/hKwIV9u6NK
— Golden Globe Awards (@goldenglobes) January 6, 2020
वीडियो देखें: घोस्ट स्टोरीज़: चार भुतहा कहानियां जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाने वाली फील नहीं आती-

.webp?width=60&quality=30)