प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश-दुनिया में बहुत पॉपुलर है. स्पीच देते हैं बहुतजबर. लेकिन हैं तो आखिर इंसान ही. ऊंच-नीच हो जाती है. अभी रूस में राष्ट्रगान परचल पड़े थे. अब जिस आदमी को हर समय कैमरा देखता रहता हो, तो 'ऑकवर्ड मोमेंट' तोरिकॉर्ड हो ही जाते हैं. फिर सोशल मीडिया की जनता भी तो खुर्राट है. सब कुछ वायरलकरवा देती है. आप भी देख लीजिए प्रधानमंत्री के इस साल के ऑकवर्ड मोमेंट.सैंटा जैसा कुछफैशन सेंस गज्जब है मितरो. वो भी उसूल और आदर्श के पक्के. जैसा देस वैसा भेस वालीटैगलाइन पकड़ कर चलते हैं. ये ड्रेस पहन कर कैसे मगन हैं देखो.ऐ जवानोंमोदी जी गए थे चाइना. वहां लोगों ने जिद की कि चलो आपको टेराकोटा वॉरियर्स म्यूजियमदिखा लाते हैं. वहां पत्थर की आदमकद मूर्तियां भाईसाब. एकदम जैसे सच्ची मुच्ची कीफौज खड़ी हो. वहां इन मूर्तियों को छूना मना है का बोर्ड लगा था. लेकिन मोदी जीबड़े क्यूरियस. सब सैनिकों से बात कर आए. फेस टू फेस. ई देखौ.मेर्रा नाम चिन चिन चूजब इनके प्रधानमंत्री बनने के बाद मिशेल के हसबेंड और अमेरिका के राष्ट्रपति बराकफर्स्ट टाइम इंडिया आए थे. तो मोदी जी ने ये ड्रेस पहनी थी. उनका नाम इसमें सुनहरेअक्षरों में उकेरा हुआ था. किसी ने कहा कि सूट 10 लाख का है. वहां अमेरिका में मस्तखाना पीना और गप्पें हो रही थी और यहां बवाल मच चुका था.फ्रांस ट्रिप मेमोरीज फोल्डरफ्रांस यात्रा के दौरान बहुत मजा आया दोस्त. लेकिन वहां के प्रेसीडेंट फ्रंस्वाओलांद साहब थोड़े मजाकिया हैं. बताओ. ये किताब मेरे हैंड शेक से ज्यादा जरूरी तोनहीं थी.लेडीज की रेस्पेक्टदुनिया जानती है कि लेडीज की कित्ती रेस्पेक्ट करते हैं हमारे मोदी जी. किसी कोशिकायत का मौका नहीं देते. खुद बढ़ कर हाथ मिलाते हैं हमेशा. कभी-कभी टाइमिंगगड़बड़ा जाती है.अंग्रेज हमसे जलते क्यों हैंडेविड कैमरन भी न. सो बैकवर्ड टाइप. अमां यार ताली देनी होती है जब कोई ऐसे करे तो.खैर माफ किया जाओबच्चे मन के सच्चे, कान के कच्चेइसीलिए प्रधानमंत्री बच्चों से मिलते ही उनके कान का ऑपरेशन कर देते हैं. न रहेगाकान न होगा कच्चा पक्का.इन पार्टी मूडपता नहीं ये कहां के सीरियस डिस्कशन की फोटू है. कम्बख्तों ने इसे भी नहीं बख्शा.लग रहा है दोनों मित्र खाने की टेबल पर होने वाली हलचल के इंतजार में हैं.AWWWWWWदुबई ट्रिप की भावुक कर देने वाली यादें. बादशाह सलामत भी हमारे प्रधानमंत्री केसाथ इमोशंस में बह गए.डोंट यू डेयर ब्लॉक द कैमराफेसबुक पर तो बहुत बातचीत होती थी. अब इच्छा थी कि आमने सामने मिला जाए. फोटो शोटोखिंचवाया जाए. लेकिन जब फोटो सेशन की बारी आई तो जकरबर्ग उतर आए बेइमानी पर. अरेहटो भई ये क्या हरकत है.KOOL DUDEलेकिन जो बात है वो बात है. फोटो का असली पोज तो यही है भाईसाब.नादान दोस्त से समझदार दुश्मन भलाPIB के दफ्तर में पता नहीं किसने ये मजाक किया था. मोदी जी की प्लेन सीट वाली फोटोमोडिफाई करके चेन्नई की बाढ़ दिखा दी थी. इतनी ऊंचाई से इतनी क्लियर पिक्चर. फिर तोलोगों ने भी दिखाया फोटोशॉप का हुनर.झंडा उल्टा हुआ हमाराशिंजो आबे भी वहीं खड़े थे. वो भी नहीं बताए. मोदी जी भी नहीं नोटिसियाए कि नेशनलफ्लैग उल्टा लगा है. झंडे का अपमान हुआ और बमचक मच गई.जन गण मन की बातये वाला लेटेस्ट है. जब रूस में अपनी नेशनल एंथम चालू होते ही चल पड़े थे. फिर हाथपकड़ कर खड़े किए गए.https://www.youtube.com/watch?v=olEIzOWZW4k