The Lallantop
Advertisement

'पुष्पा 3' के साथ अल्लू अर्जुन तेलुगु सिनेमा में सबसे बड़ा इतिहास बनाने जा रहे हैं

Allu Arjun की Pushpa 2 एक नए दौर की शुरुआत करने जा रही है. इंडियन सिनेमा के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब किसी टॉलीवुड फिल्म के तीन पार्ट्स बनाए जाएंगे.

Advertisement
pic
26 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 27 जुलाई 2024, 02:05 PM IST)
Allu Arjun
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का टीज़र आया था जिसे खूब पसंद किया गया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Allu Arjun की Pushpa 2 इस वक्त बन रही है. उम्मीद है कि इस साल के अंत तक इसे बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा. इसके बाद अल्लू इसके तीसरे पार्ट यानी Pushpa 3 पर काम शुरू कर देंगे. अगर ऐसा हुआ तो अल्लू अर्जुन के नाम एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. अल्लू, पहले ऐसे एक्टर बन जाएंगे जो टॉलीवुड में पहली बार तीन पार्ट्स में बनने वाली फिल्म में काम करेंगे.

Prabhas ने इससे पहले Baahubali फिल्मों की फ्रेंचाइज़ में काम किया. जिसके दो पार्ट्स आए. फिर उन्होंने प्रशांत नील की फिल्म Salaar में काम किया. जिसका दूसरा पार्ट अभी बनाया जाना है. इसके अलावा उन्होंने हाल ही में आई Kalki 2898 AD में भी काम किया. मगर इस फिल्म का भी दूसरा पार्ट अभी बनाया जाना है. इस रेस में अल्लू अर्जुन, प्रभास से आगे निकल चुके हैं. उनकी फिल्म 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट पर काम चालू है. और तीसरे पार्ट पर भी जल्द ही काम शुरू हो जाएगा.

Deccan Chronicle की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन सिनेमा के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब किसी टॉलीवुड फिल्म के तीन पार्ट्स बनाए जाएंगे.  Deccan Chronicle ने सोर्स के हवाले से रिपोर्ट छापी. सोर्स ने पोर्टल को बताया,

'' 'पुष्पा 3' एक नए दौर की शुरुआत करने जा रही है. ये टॉलीवुड की पहली ट्रायलॉजी फिल्म होने वाली है. ये इंडियन फिल्मों के लिए एक नया इतिहास होगा.''

सोर्स ने ये भी बताया कि 'पुष्पा 2' की रिलीज़ के बाद अल्लू और डायरेक्टर सुकुमार थोड़ा सा ब्रेक लेंगे. इसके बाद 'पुष्पा 3' पर फिर से काम शुरू कर देंगे.

'' 'पुष्पा 2' के बाद अल्लू अर्जुन किसी दूसरे डायरेक्टर के साथ काम करेंगे. सुकुमार, राम चरण के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे. इसके बाद साल 2025 तक अल्लू और सुकुमार फिर से 'पुष्पा 3' के लिए साथ आएंगे. इस बार इस फिल्म को और बड़े विज़न और स्केल पर बनाया जाएगा. जिसमें अल्लू अर्जुन की लार्जन दैन लाइफ वाला किरदार इसमें भी दिखाया जाएगा. कुछ पुराने किरदार भी फिल्म से जुड़ेंगे. बाकी फाइनल अनाउंसमेंट स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद ही की जाएगी.''

वैसे कुछ दिनों पहले ही अल्लू अर्जुन और सुकुमार के बीच खटपट की खबरें आ रही थीं. बताया जा रहा था कि फिल्म के री-शूट होने की वजह से अल्लू खुश नहीं हैं. फिर बताया गया कि दोनों ही अलग-अलग वेकेशन पर चले गए हैं. जिस वजह से 'पुष्पा 2' में देरी हो रही है. हालांकि अब 'पुष्पा 3' की खबरें सुनकर लोगों को कुछ तसल्ली ज़रूर होगी. 

वीडियो: अल्लू अर्जुन और सुकुमार के बीच 'पुष्पा 2' के सेट पर झगड़ा? प्रोड्यूसर ने सच्चाई बता दी

Advertisement

Advertisement

()