केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 10 अप्रैल को बिहार के पूर्णिया में थे. पूर्णियाके धमदाहा उच्च विद्यालय में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधितकिया. इसी दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए पूछा कि आप लोगों के खातेमें 2000 रुपए की पहली किस्त आई कि नहीं आई. पब्लिक की ओर से जो जवाब मिला उसनेकेंद्रीय गृहमंत्री को शर्मिंदा कर दिया. क्या है मामला: राजनाथ सिंह मोदी सरकार कीउपलब्धियां गिना रहे थे. उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की बात की. इसके बाद किसानोंको हर साल मिलने वाले 6000 रुपए की बात की. राजनाथ सिंह ने कहा-मेरे किसान भाइयोंसुन लेना, आपको अभी 2000 रुपए की पहली किस्त मिल गई है कि नहीं. दो हेक्टेयर से कमजमीन वालों को मिली है कि नहीं?.पब्लिक की ओर से आवाज आती है नहीं. राजनाथ सिंहकहते हैं, कुछ लोगों को मिली है कि नहीं. आवाज आती है नहीं. राजनाथ सिंह कहतेहैं-नहीं ऐसा कैसे हो सकता है. गृहमंत्री कहते हैं जिनको मिली है वो अपने हाथ ऊपरउठाइए. जिनको मिली है केवल वही उठाएं. किसी को मिला है. कोई हाथ नहीं उठता. इसकेबाद राजनाथ सिंह मंच पर बैठे नेताओं से पूछते हैं क्यों भाई नहीं मिली है.कड़ी निंदा.......बहुत कड़ी निंदा! pic.twitter.com/sNKEGJJQn8— Munna Tripathi (@MunnaTripathi17) April 10, 2019 राजनाथ सिंह एक बार फिर कहतेहैं जिनको मिला है मुठ्ठी बांध के हाथ उठाइए. पब्लिक में से आवाज आती है नहीं मिलाहै, नहीं मिला है. एक बार फिर राजनाथ सिंह पीछे मुड़ते हैं और पूछते हैं कि नहींमिला है? कैमरा जनता की ओर मुड़ता है. लोग कहते हैं फंस गइले (फंस गए) राजनाथ सिंहमंच से बोलना जारी रखते हैं. कहते हैं कि देशभर को दे रहे हैं. जिन किसानों के पासदो हेक्टेयर से कम जमीन है उनको प्रधानमंत्री जी ने 2000 रुपए की पहली किस्त उनकेबैंक खाते में डाली है. राजनाथ सिंह बार बार पूछते रहे, लेकिन उनकी रैली में मौजूदकिसी भी किसान को 2000 रुपए की पहली किस्त नहीं मिली थी. राजनाथ सिंह ने इसकी जांचकराने की बात कही. गरीबी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा राजनाथ सिंह ने बांका,पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया में सभा को संबोधित किया. उन्होंने गरीबी के मुद्दे परकांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पहले इंदिरा गांधी, फिर राजीव गांधी और अब राहुलगांधी गरीबी खत्म करने की बात कह रहे हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि राजीव गांधी नेखुद माना था कि दिल्ली से एक रुपए भेजने पर जनता के पास 15 पैसे ही पहुंचते हैं.हमारी सरकार आपके खाते में पैसा डालती है तो पूरा का पूरा पैसा लोगों के खाते मेंपहुंचता है.--------------------------------------------------------------------------------BJP का घोषणापत्र और राहुल की तस्वीर इस वजह से ट्रोल हो गई