आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर दी लल्लनटॉप के खास कार्यक्रम ‘जमघट’ में बड़ेनेताओं का आना जारी है. इस खास चुनावी शो में हम इन चर्चित नेताओं का इंटरव्यू करउनसे आपसे जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछते हैं. और बात करते हैं चुनावी सियासी सरगर्मीकी. जमघट में इस बार लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी ने समाजवादी पार्टी केराष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (AkhileshYadav Lallantop Interview) का इंटरव्यू किया. इसमें सौरभ द्विवेदी ने अखिलेश यादवसे युवाओं की नौकरियों और अन्य डिमांड्स को लेकर सवाल किया. जिस पर अखिलेश ने बतायाकि उनका इसे लेकर क्या प्लान है.सवाल- आप 10 लाख नौकरी की कुछ बात कर रहे हैं.जवाब- बात 10 लाख की नहीं हैं. दो अलग-अलग बातें हैं. एक बात तो ये है कि सरकारीनौकरियों में जितने भी खाली पद हैं, मैं उन्हें भरूंगा. इसे मैं घोषणापत्र मेंलाऊंगा. साथ ही इस पर ध्यान रहेगा कि परीक्षा समय से हो, रिजल्ट समय से आए. सवाल- नौजवानों का कहना है कि कोरोना में उनके 2 साल बर्बाद हो गए तो क्या आपउन्हें उम्र सीमा में कोई छूट देंगे. जवाब- उम्र सीमा में छूट तो डबल इंजन की सरकार को देनी चाहिए. बाकी राज्य कीभर्तियों में इसे लेकर मैं विचार करूंगा. कई बच्चे इसे लेकर मांग कर रहे हैं,सुप्रीम कोर्ट तक भी गए हैं. पिछली बार हमारी सरकार में इलाहाबाद से कुछ बच्चे आएथे उम्र सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर. तब हमने ऐसा किया भी था. आप हमारे घोषणापत्रका इंतजार कीजिए, सारे सरकारी विभागों के पदों को भरा जाएगा. साथ ही IT सेक्टर में22 लाख युवाओं को क्वालिटी रोजगार मिल सकता है. इसे लेकर भी सपा सरकार काम करेगी.केवल हम अगर HCL कैंपस देखें तो वहीं साढ़े 5 हजार बच्चे काम कर रहे हैं. जिस तरहसे IT सेक्टर बढ़ा है, तो संभव है कि युवाओं को इसमें बड़े पैमाने पर रोजगारमिलेगा.अखिलेश यादव इससे पहले भी कई इंटरव्यू में 10 लाख रोजगार देने की बात कर चुके हैं.उन्होंने यहां भी इसे दोहराया. अब इंतजार रहेगा उनकी पार्टी के घोषणापत्र का.