विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC ने नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्जएंट्रेस एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है. ये परीक्षा 8 जुलाई से 14 अगस्त तक दोअलग-अलग सेट में होगी. इस संबंध में UGC के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने एक ट्वीटकिया. उन्होंने बताया,जून 2022 और दिसंबर 2021 के ज्वाइंट सेशन के लिए जो शेड्यूल तैयार किया है, उसकेमुताबिक ये परीक्षा 8 जुलाई से 14 अगस्त तक होगी. परीक्षा 8,9,11,12 जुलाई 2022 और12,13,14, अगस्त, 2022 को होगी. डिटेल डेट शीट जल्द ही nta.ac.in औरugcnet.nta.nic.in पर अपलोड की जाएगी. सभी आवेदकों को शुभकामनाएं. The dates for the conduct of UGC-NET December 2021 and June 2022 merged cyclesare 08, 09, 11, 12 July 2022 and 12, 13, 14 August 2022. The detailed date sheetwill be uploaded soon on https://t.co/cUvZGrYigp and https://ugcnet.nta.nicBest wishes to all the applicants. pic.twitter.com/wAcW62NLKf— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) June 25, 2022बताया जा रहा है कि इस बार परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या बढ़ाकर दोगुनी कर दी गईहै. एग्जाम का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से किया जाएगा. आपको बता दें कियूजीसी नेट जून 2022 और दिसंबर 2021 की परीक्षा को मर्ज कर दिया गया है.डेट शीट पर ऐतराजइधर परीक्षा की तारीखों के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर परीक्षार्थियों की तरफ सेनाराजगी जताई जा रही है. खासकर परीक्षा को दो चरणों में आयोजित करने को लेकर.परीक्षार्थियों का कहना है कि ये डेट शीट भेदभाव वाली है. इस डेट शीट के हिसाब सेकुछ अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अधिक समय मिलेगा तो कुछ को कम.एडवोकेट सौरभ नाम के यूजर ने लिखा, या तो सभी की परीक्षा जुलाई में कराओ या फिर अगस्त में. अगस्त वालों का ज्यादा टाइमक्यों मिल रहा है. ये भेदभाव है.Ya toh sabke july me karwao...ya fir sabke august me...august walo ko extra timekyu mil raha hai???...it is against equality....@mamidala90— Advocate Sourabh (@AdvocateSourab2) June 27, 2022वहीं पारूल नाम की यूजर ने लिखा, अगर कुछ लोगों की परीक्षा अगस्त में होगी, तो रिजल्ट तो बाद में ही आएगा. अगलीपरीक्षा फिर उसी हिसाब से होगी. ऐसे में जुलाई मे परीक्षा कराने का क्या मतलब है?निवेदन है कि सभी परीक्षाएं एक साथ कराई जाएं, ताकि सभी को समान अवसर मिलें.यदि कुछ परीक्षा अगस्त माह में होगी तो वैसे भी रीजल्ट बाद में ही आएगा और अगलीपरीक्षा उसी हिसाब से होगीं , तो फिर अभी जुलाई में परीक्षा कराने का क्या अर्थ?निवेदन है कि सभी परीक्षाए एक साथ कराई जाए ताकि सभी को समान अवसर मिले।— Parul Bairathi (@parul_bairathi) June 27, 2022दीक्षा चौधरी नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा, सर सभी विषयों की परीक्षा अगस्त महीने में ही हों. इन डेट्स के दौरान सेमेस्टरएग्जाम भी हैं. जब सभी विषयों के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे, तो एक महीने काबड़ा अंतर क्यों है?Sir please take all subjects exam in August month. We are having semester examduring these dates. When results will be declared together all subjects then whyto make one month big gap?— diksha chaudhary (@dikshac48738858) June 27, 2022दरअसल, नेट परीक्षा साल में दो बार होती है. इसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसीद्वारा किया जाता है. बीते साल कोरोना की वजह से दिसंबर 2021 में यूजीसी नेटपरीक्षा नहीं हो पाई थी. इसके बाद यूजीसी ने एनटीए के साथ मिलकर जून 2022 और दिसंबर2021 की परीक्षा को एक साथ कराने का फैसला लिया था.