The Lallantop

iPhone 15 और 16 के यूजर्स को ऐप्पल पैसा लौटाएगी, लेकिन भारत वालों को नहीं

Apple, अमेरिका के कुछ आईफोन यूजर्स को 2300 से 9000 रुपये के बीच पैसा वापस (Apple Will Pay $250 Million) करेगी. ऐसे ग्राहक जिन्होंने जून 2024 और मार्च 2025 के बीच आईफोन 15 और 16 डिवाइस खरीदे हैं, उनको कंपनी Apple Intelligence नहीं दे पाने के लिए पैसा वापस करेगी.

Advertisement
post-main-image
Apple भरेगा अरबों का हर्जाना

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एप्पल ने AI फीचर्स न देने के लिए अमेरिका के कोर्ट में 2500 करोड़ रुपये का समझौता किया है, जिससे iPhone 15 और 16 खरीदने वाले यूजर्स को 25 से 95 डॉलर वापस मिलेंगे।
  • ऐप्पल ने iPhone 15 और 16 में वादे के अनुसार स्मार्ट AI फीचर्स, खासकर Siri में सुधार नहीं किया, जिसके कारण यूजर्स ने मुकदमा दायर किया था।
  • समझौते के बाद ऐप्पल गूगल के साथ साझेदारी करेगी और WWDC 26 में AI फीचर्स की घोषणा करेगी, जिससे भविष्य में यूजर्स की अपेक्षाओं को पूरा करने की कोशिश होगी।

Apple का AI बोले तो Apple Intelligence यूपीएससी परीक्षा जैसा हो गया है. सब जतन करके भी क्लीयर नहीं हो रहा है. कहां तो कंपनी ने आईफोन 15 में देने का वादा किया था, लेकिन आईफोन 17 भी अभी तक इंटेलिजेंट नहीं हो पाया है. कंपनी को इसके लिए अपने जबरा फैन से भी खूब सुनना पड़ा है. मगर अब उसे इस वादा खिलाफी के लिए लगभग 2500 करोड़ रुपये (Apple Will Pay $250 Million) का हर्जाना भी भरना होगा. iPhone 15 और iPhone 16 खरीदने वाले यूजर्स को उसे 25 से 95 डॉलर तक देने होंगे. क्या कहा, आपके पास है आईफोन 15. दुखद.

Advertisement

दरअसल ऐप्पल यह रकम अमेरिका के उन कुछ आईफोन यूजर्स को चुकाने वाली है जिनके पास आईफोन 15 और 16 डिवाइस हैं. ऐसे ग्राहक जिन्होंने जून 2024 और मार्च 2025 के बीच ये दोनों डिवाइस खरीदे, उनको पैसा वापस मिलेगा.

Siri के बोल नहीं फूटे तो लगी चपत

कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में मंगलवार को दायर एक समझौते में ऐप्पल ने किसी भी गलत काम को स्वीकार तो नहीं किया, मगर AI फीचर्स नहीं दे पाने के लिए करोड़ों रुपये देने की बात मान ली. दरअसल, अमेरिकी कोर्ट में ऐप्पल के वॉयस असिस्टेंट सीरी को लेकर मुकदमा किया गया था. ऐप्पल ने आईफोन 15 के लॉन्च के समय इसको लेकर खूब बात की थी. सीरी को महा स्मार्ट दिखा दिया था.

Advertisement

इसके बाद कंपनी ने AI वाले सीरी पर फोकस करते हुए एक विज्ञापन भी दिया था जो उसने बाद में डिलीट कर दिया. आईफोन के साल भर बाद आईफोन 16 भी आ गया मगर सीरी इंटेलिजेंट नहीं हो पाया. कंपनी AI के गेम में अपने 'दोस्त' सैमसंग से मीलों और दूसरी एंड्रॉयड कंपनियों से किलोमीटर पीछे चल रही है. कंपनी ने छीछालेदर से बचने आईफोन 17 में इसका जिक्र भी नहीं किया.

Apple Intelligence
Apple Intelligence

लेकिन आईफोन 15 और 16 वाले यूजर्स के बोल खूब फूटे. उन्होंने मुकदमा किया और अब ऐप्पल ने समझौता कर लिया है. यूजर्स को 2300 से 9000 रुपये तक वापस मिलेंगे. बहरहाल कंपनी ने सीरी को इंटेलिजेंट बनाने के लिए गूगल से डील कर ली है. कंपनी अपनी सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC 26 में इसका ऐलान करेगी.

आपको लग रहा होगा कि हमारे पास भी आईफोन 15 और 16 है. हमें क्यों पैसा नहीं मिलेगा. क्योंकि हमने उंगली उठाई नहीं. बात कड़वी है मगर सच है. हम कस्टमर हैं. कस्ट से मर रहे. अमेरिकन अपने अधिकारों को लेकर सजग हैं.

Advertisement

वीडियो: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा Voter Deletion वाली सीटों पर TMC का क्या हुआ?

Advertisement