5 महीने में बोइंग 737 के 346 यात्री हो चुके हैं हादसे के शिकार, स्पाइसजेट और जेट एयरवेज ने उड़ानें बंद की
बोइंग 737 मैक्स 8 को पूरी दुनिया में बैन क्यों किया जा रहा है?
Advertisement
इथोपिया में हुए हादसे के बाद बोइंग 737 मैक्स 8 पूरी दुनिया में बैन किया जा रहा है. न्यू ज़ीलैंड, नीदरलैंड, तुर्की, साउथ कोरिया, यूरोपियन यूनियन, नॉर्वे, ऑस्ट्रेलिया, सिंगपुर, मलेशिया, ओमान ब्राजील, मेक्सिको, इंडोनेशिया और इथोपिया ने इसे बैन कर दिया. भारत भी इस लिस्ट में शामिल है. भारत के सिविल एविएशन डायरेक्ट्रेट (DGCA) ने 12 मार्च, दोपहल 12 बजे से बोइंग 737 मैक्स 8 के भारतीय एयरस्पेस में उड़ने पर पाबंदी लगा दी है. DGCA ने पब्लिक नोटिस निकाला और एरयलाइंस को कुछ दिशा-निर्देश जारी किए, जिन्हें पूरा किए बिना कोई भी एयरलाइंस भारत में बोइंग 737 मैक्स 8 नहीं उड़ा पाएगी. बोइंग 737 मैक्स 8 में असल दिक्कत क्या है, ये हम आपको बताते हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















