The Lallantop
Logo

वो वॉर फिल्म जिसमें आम लोग युद्ध से बचाकर अपने सैनिकों को घर लाते हैं

इसे ऑस्कर में 'द शेप ऑफ वॉटर' के बाद सबसे ज़्यादा अवॉर्ड्स मिले हैं.

Advertisement
क्रिस्टोफर नोलन की लिखी और डायरेक्ट की हुई ‘डनकर्क’ अब तक बनी वॉर मूवीज़ से अलग फिल्म है. उन्होंने वर्ल्ड वॉर-2 के दौरान के ऐतिहासिक डनकर्क बचाव अभियान पर ये फिल्म बनाई है जब 1940 में ब्रिटेन और उसके साथ गठबंधन वाली सेनाओं को जर्मन फौज युद्ध में पीछे धकेल देती हैं. सैनिकों को भागना पड़ता है. अब उत्तरी फ्रांस के समुद्री तट डनकर्क पर वे फंस गए हैं. उन्हें यहां से बचाकर निकालने की ब्रिटेन की सारी कोशिशें नाकाम हो रही है. बड़े जहाज यहां के पानी में आ नहीं सकते और जो हैं उन्हें जर्मन विमान नष्ट कर रहे हैं. अब ऐसे वक्त में जब प्रधानमंत्री, राजनेता, सेना के जनरल नाकाम है तब ब्रिटिश लोगों को ये मैसेज भेजा जाता है कि वे अपनी-अपनी निजी बोट लेकर जाएं और अपने सैनिकों को बचाकर लाएं. ये कहानी उसी की है. और क्या खास बाते हैं इस फिल्म की बता रहे हैं हम अपनी सीरीज़ 'ऑस्कर वाली फिल्में' में. तो देखिए और लुत्फ लीजिए.

Advertisement
Advertisement
Advertisement