कोलंबिया में जारी विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (World U-20 Athletics Championships) में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. टीम ने 4*400 रिले रेस में एशियन जूनियर रिकॉर्ड बनाया है. बुधवार, 3 अगस्त को हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल जीता. टीम इंडिया ने अमेरिका की टीम को कड़ी टक्कर दी, लेकिन गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई.
विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने रचा इतिहास
विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन.
Advertisement

भारतीय एथलेटिक्स टीम (afiindia/twitter)
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
बराथ श्रीधर, प्रिया मोहन, कपिल और रूपल चौधरी की टीम ने तीन मिनट 17.76 सेकेंड्स का समय निकालकर सिल्वर मेडल हासिल कर लिया. वहीं, अमेरिकी टीम ने 3:17.69 के चैंपियनशिप रिकॉर्ड समय के साथ गोल्ड मेडल जीता. जबकि जमैका की टीम ने ब्रॉन्ज़ मेडल पर कब्जा किया.
Advertisement
आखिरी हीट में भारत की रुपल ने अंत तक अमेरिकी एथलीट को बेहद कड़ी टक्कर दी. एक समय वो भारतीय टीम के लिए गोल्ड मेडल जीतने के काफी करीब पहुंच गई थी. लेकिन अमेरिकी एथलीट ने आखिरी सेकेंड्स तक अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए गोल्ड मेडल जीता.
भारत ने पिछले सीजन केन्या में आयोजित इसी इवेंट के 4*400 मीटर रिले में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था. श्रीधर, प्रिया और कपिल पिछली टीम का भी हिस्सा थे, वहीं रूपल इस टीम में नई एथलीट के रूप में शामिल हुईं थीं.
Advertisement
जय शाह ने बताया किस दिन होगा भारत और पाकिस्तान का मैच






















